{"_id":"64390787cc4f251a430aa089","slug":"maruti-fronx-does-not-offer-these-five-features-tpms-automatic-wipers-drive-modes-sunroof-ventilated-seats-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maruti Fronx: मारुति फ्रॉन्क्स को खरीदने की कर रहे हैं तैयारी, जानें एसयूवी में नहीं मिलते ये पांच फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Fronx: मारुति फ्रॉन्क्स को खरीदने की कर रहे हैं तैयारी, जानें एसयूवी में नहीं मिलते ये पांच फीचर्स
Fri, 14 Apr 2023 01:34 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:34 PM IST
सार
मारुति की ओर से जल्द ही फ्रॉन्क्स एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इस एसयूवी में ऐसे कुछ फीचर्स हैं जिन्हें कंपनी से ऑफर नहीं किया जाता। ये कौन से फीचर्स हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से जल्द ही नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। अगर आप भी इस एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि इस एसयूवी में ऐसे कौन से पांच फीचर्स हैं जो नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन
जल्द होगी लॉन्च
मारुति की ओर से फ्रॉन्क्स एसयूवी को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसमें कई फीचर्स को ऑफर किया गया है। लेकिन कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं जिन्हें इस एसयूवी में ऑफर नहीं किया जाता।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित
विज्ञापन
टीपीएमएस
कई मॉर्डन कारों और एसयूवी में इस फीचर को कंपनियां ऑफर करती हैं। लेकिन मारुति की फ्रॉन्क्स में टीपीएमएस फीचर को नहीं दिया जाता। इस सेगमेंट की कई एसूयवी में कंपनियां टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर को देती हैं। इस फीचर के जरिए वाहन चलाते समय टायर में प्रैशर की जानकारी मिलने के कारण हादसे से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
ड्राइव मोड्स
फ्रॉन्क्स में मल्टी ड्राइव मोड्स जैसे फीचर की कमी लगती है। फ्रॉन्क्स में ड्राइविंग के लिए सिर्फ एक ही मोड मिलता है। यह मोड भी ऑटोमैटिक वैरिएंट में आता है। इसके ऑटोमैटिक वैरिएंट्स में पैडल शिफ्टर्स दिए जाते हैं।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
वेंटिलेटिड सीट्स
मारुति की नई एसयूवी में वेंटिलेटिड सीट्स जैसे फीचर्स को भी नहीं दिया गया है। जबकि देश में कई एसयूवी में इस फीचर को दिया जाता है। टाटा की नेक्सन में भी वेंटिलेटिड सीट्स जैसे फीचर को ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही एसयूवी में लैदरेट सीट्स को भी नहीं दिया जाता। इसकी जगह फ्रॉन्क्स में प्रीमियम फैब्रिक सीट्स दी जाती हैं।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
इलेक्ट्रिक सनरूफ
मारुति फ्रॉन्क्स में कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर को भी नहीं दिया गया है। इसके बेस या टॉप किसी भी वैरिएंट में यह फीचर नहीं मिलता। जबकि आज के समय में ग्राहकों को यह फीचर काफी ज्यादा पसंद आता है।
यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
ऑटोमैटिक वाइपर
फ्रॉन्क्स में मारुति की ओर से एलईडी हेडलाइट्स दी जाती हैं लेकिन इसमें ऑटोमैटिक रेन सेंसिंग वाइपर्स के फीचर को नहीं दिया गया है। इस सेगमेंट में कुछ एसयूवी में इस फीचर को ऑफर किया जाता है।
यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?