फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti found this fault in 9925 cars, the company called back all the cars

Maruti Recall: मारुति की 9925 कारों में आई यह खराबी, कंपनी ने सभी कारों को बुलाया वापस

Sun, 30 Oct 2022 09:44 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 30 Oct 2022 09:44 AM IST
सार

देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति की 9925 कारों में खराबी की जानकारी मिली है। जानकारी मिलने के बाद कंपनी की ओर से सभी कारों को रिकॉल किया गया है। किन कारों में खराबी का पता चला है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Maruti found this fault in 9925 cars, the company called back all the cars
Maruti Suzuki Ciaz - फोटो : Maruti Suzuki

विस्तार

मारुति की ओर से एक बार फिर कारों को रिकॉल किया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर इसकी जानकारी भी दी गई है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपनी कुल 9925 कारों को वापस बुलाया है। जिनमें आई खराबी को कंपनी ठीक करेगी। हम इस खबर में आपको रिकॉल की गई कारों की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

किन कारों में आई खराबी

कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक कुल 9925 कारों को रिकॉल किया गया है। इसी के साथ ये भी बताया गया है कि जिन कारों को रिकॉल किया गया है। उनमें वैगन आर, सेलेरियो और इग्निस शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Festival Season: फेस्टिव सीजन में 10 लाख रुपये के बजट में खरीदनी है नई हैचबैक, कौन सी होगी बेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है खामी

मारुति की ओर से कहा गया है कि उनकी तीन हैचबैक कारों के रियर ब्रेक असेंबली पिन पार्ट में खराबी आने का संदेह है। इस पार्ट में खराबी के कारण कार को चलाने पर काफी आवाज होती है। वहीं इस खराबी के कारण लंबे समय में कार के ब्रेक्स के प्रदर्शन में कमी आ सकती है। इसी खामी के चलते कंपनी की ओर से कारों को वापस बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें - 7 Seater Cars: 10 लाख रुपये से कम में ये हैं बेस्ट सात सीट वाली कारें
विज्ञापन

कब बनी थी कारें

कंपनी की सभी वैगन आर, सेलेरियो और इग्निस को रिकॉल नहीं किया है। जिन कारों को रिकॉल किया गया है उनकी जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर दी गई है। इसके मुताबिक सिर्फ तीन अगस्त 2002 से एक सितंबर 2022 के बीच बनी कारों को ही वापस बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी

कंपनी ने और क्या कहा

कंपनी की ओर से एक तरफ इन कारों को रिकॉल करने की जानकारी दी गई है। साथ में कंपनी ने ये भी बताया है कि खराब पार्ट्स को ठीक करने के लिए कंपनी के सभी सर्विस सेंटर पर पार्ट्स को उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी की ओर से ग्राहकों के साथ संपर्क किया जा रहा है। जिन कारों में ये खामी मिलेगी उन्हें फ्री में कार को ठीक कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

पहले भी मारुति की कारें हो चुकी हैं रिकॉल

इससे पहले भी कंपनी की ओर से कारों को रिकॉल किया जा चुका है। कंपनी की ओर से इससे पहले 5002 सुपर कैरी, 166 डिजायर टूर एस, 19731 ईको, 181754 सियाज, अर्टिगा, विटारा ब्रेजा, एस क्रॉस और एसएल6 को रिकॉल किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed