फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Brezza vs Tata Nexon: Everything You Need Know Before Buying

Brezza Facelift vs Tata Nexon: कौन-सी एसयूवी है ज्यादा दमदार? जानें कीमत, फीचर्स और इंजन की पूरी तुलना

Sat, 25 Jul 2026 03:46 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 25 Jul 2026 03:46 PM IST
सार

Brezza vs Nexon Comparison: भारतीय बाजार में सब-4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट का मुकाबला बढ़ता जा रहा है। एक तरफ बाजार में जहां नए टर्बो इंजन के साथ 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट है, तो दूसरी तरफ सेफ्टी और एडवांस्ड फीचर्स के साथ टाटा नेक्सन मजबूती बनाए हुए है। लेकिन बात जब वैल्यू फॉर मनी, दमदार परफॉर्मेंस और सेफ्टी की आती है, तो दोनों में से कौन बाजी मारता है? आइए कीमत, इंजन, साइज और प्रीमियम फीचर्स के आधार पर दोनों गाड़ियों का पूरा कम्पैरिजन समझते हैं।
 

विज्ञापन
Maruti Brezza vs Tata Nexon: Everything You Need Know Before Buying
मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट VS टाटा नेक्सन - फोटो : marutisuzuki and tatamotors

विस्तार

Maruti Brezza Facelift vs Tata Nexon: देश में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। हाल ही में पेश की गई 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट नए अवतार और नए इंजन के साथ बाजार में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही है। वहीं, दूसरी ओर, सेगमेंट में दबदबा बनाने वाली टाटा नेक्सन अपने फीचर्स और पावर ऑप्शन्स से मुकाबला कड़ा कर रही है। अगर आप भी इनमें से एक गाड़ी चुनने को लेकर कंफ्यूज हैं, तो आइए इनके हर पहलू पर नजर डालते हैं और जानते हैं आपके लिए दोनों में से कौन-सी गाड़ी बेहतर साबित हो सकती है।
विज्ञापन


कितनी है कीमत?
  • मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट 2026 की शुरुआती इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमत करीब 7.4 लाख रुपये है।
  • टाटा नेक्सॉन की एक्स-शोरूम रेंज 7.37 लाख से शुरू होकर 14.22 लाख तक जाती है।
  • कीमत के लिहाज से देखा जाए तो दोनों गाड़ियों की शुरुआती कीमत में मामूली अंतर है, लेकिन टॉप वेरिएंट्स में नेक्सॉन ज्यादा ऑप्शन्स और फीचर्स के कारण आगे निकल जाती है।
  • विज्ञापन

आकार और डाइमेंशन 
  • लंबाई के मामले में दोनों ही कारें सब-4-मीटर कैटेगरी के तहत 3995 mm की समान लंबाई के साथ आती हैं।
  • अंतर: चौड़ाई (Width) के मामले में टाटा नेक्सन बाजी मारती है, जबकि ऊंचाई के मामले में मारुति ब्रेजा थोड़ी अधिक ऊंची है, जो इसे प्रॉपर एसयूवी का स्टांस देती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

इंजन, परफॉर्मेंस और गियरबॉक्स ऑप्शन्स
  • इंजन और पावरट्रेन के मामले में दोनों गाड़ियों की अपनी-अपनी ताकत है। मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट में ग्राहकों को तीन विकल्प दिए गए हैं, जिनमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (103 PS), नया 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (110 PS) और सीएनजी का विकल्प शामिल है। 
  • वहीं दूसरी ओर, टाटा नेक्सॉन इंजन विकल्पों के मामले में और भी ज्यादा विविधता पेश करती है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल (120 PS), सीएनजी वेरिएंट के साथ-साथ 1.5-लीटर का पावरफुल डीजल इंजन (115 PS और 260 Nm टॉर्क) भी मिलता है। इसके अलावा, नेक्सॉन में गियरबॉक्स के लिए भी ट्रांसमिशन के अधिक विकल्प उपलब्ध हैं।

फीचर्स और प्रीमियम के मामले में कैसी हैं यह दो कार?
  • फीचर्स की बात करें तो दोनों ही एसयूवी आधुनिक तकनीक से पूरी तरह लैस हैं। दोनों में 10-इंच से बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और पैसेंजर सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स जैसे बेहतरीन फीचर्स कॉमन हैं।
  • हालांकि, प्रीमियम अपील के मामले में टाटा नेक्सॉन थोड़ी आगे निकल जाती है, क्योंकि यह पैनोरमिक सनरूफ, जेबीएल का प्रीमियम साउंड सिस्टम, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले जैसे कुछ अतिरिक्त और हाई-एंड फीचर्स प्रदान करती है।
  • वहीं, मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया और दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन और इसकी प्रतिस्पर्धी कीमत है।

किस एसयूवी को चुनना बेहतर रहेगा?
  • अगर आपकी प्राथमिकता कम कीमत, नया टर्बो इंजन और मारुति की भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क है, तो ब्रेजा फेसलिफ्ट बेहतर विकल्प हो सकती है।
  • लेकिन अगर आप ज्यादा पावर, एडवांस सेफ्टी, ADAS और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, तो टाटा नेक्सन अभी भी मजबूत दावेदार बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed