{"_id":"6538b7e8e6908f327c0d0494","slug":"major-road-accident-occurred-in-america-due-to-lack-of-visibility-168-vehicles-collided-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: अमेरिका में विजिबिलिटी ना होने के कारण हुआ बड़ा सड़क हादसा, हुई 168 वाहनों की टक्कर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Road Accident: अमेरिका में विजिबिलिटी ना होने के कारण हुआ बड़ा सड़क हादसा, हुई 168 वाहनों की टक्कर
Wed, 25 Oct 2023 12:31 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:31 PM IST
सार
वाहन चलाते हुए विजिबिलिटी नहीं होने के कारण गंभीर हादसे हो सकते हैं। अमेरिका में हाल में ही ऐसा हादसा हुआ है। जिसमें सैंकड़ों कारों की टक्कर हो गई। क्या है पूरा मामला। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के लुईसियाना के न्यू ऑरलेंस में जीरो विजिबिलिटी के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में कितने वाहनों की टक्कर हुई है और हादसे में कितने घायल हुए हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
बड़ा सड़क हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के लुईसियाना राज्य के न्यू ऑरलेंस में धुंध के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में करीब आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि 63 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक धुंध के कारण सड़क पर विजिबिलिटी खत्म हो गई थी जिस कारण करीब 168 वाहन टकरा गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
पुलिस ने कही यह बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की ओर से बताया गया है कि हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान एक और मौत हुई। हादसे के बाद से ही घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया गया। जिस कारण 24 माइल लंबा हाइवे अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया। इसके साथ ही इंटरस्टेट 10 और इंटरस्टेट 310 भी हादसे के कारण अस्थाई तौर पर बंद किए गए हैं।
यह भी पढ़ें - Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ
कब कम होती है विजिबिलिटी
आमतौर पर विजिबिलिटी तब कम होती है जब पानी गर्म होकर वाष्प बनता है और पास में लगी आग से सुलग रहे नम कार्बनिक पदार्थ जैसे ब्रश, पत्तियों और पेड़ों से निकलने वाले धुएं और नमी के साथ मिश्रित हो जाता है। ऐसे में एक बार धुंध हो जाए तो विजिबिलिटी 10 फीट से भी कम हो सकती है। जिससे सड़क पर वाहन चलाने में काफी ज्यादा परेशानी होती है और कई बार गंभीर हादसे भी हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च