फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Looking CNG SUV? Check These Fuel-Efficient Options

Best CNG SUV: कम खर्च में चाहिए फैमिली SUV? ये सीएनजी मॉडल बन सकते हैं बेहतर विकल्प, देखें टॉप 5 कारों की सूची

Tue, 04 Aug 2026 08:00 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 04 Aug 2026 08:00 PM IST
सार

Best Mileage SUV: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों का रुझान सीएनजी कारों की तरफ बढ़ा दिया है। कम ईंधन खर्च और बेहतर माइलेज के की वजह से सीएनजी गाड़ियां अब खरीदारों की पसंद बन रही हैं। अगर आप भी एक ऐसी SUV खरीदना चाहते हैं, जो शानदार माइलेज देने के साथ आपकी जेब पर कम बोझ डाले, तो यह खबर आपके लिए है। यहां देश की पांच सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG SUVs के बारे में विस्तार से जानिए।
 

विज्ञापन
Looking CNG SUV? Check These Fuel-Efficient Options
बेस्ट सीएनजी कार - फोटो : nexaexperience, marutisuzuki, renault, nissan, tatamotors

विस्तार

Best Mileage SUV: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों का रुझान सीएनजी कारों की तरफ बढ़ा दिया है। कम ईंधन खर्च और बेहतर माइलेज के की वजह से सीएनजी गाड़ियां अब खरीदारों की पसंद बन रही हैं। अगर आप भी एक ऐसी SUV खरीदना चाहते हैं, जो शानदार माइलेज देने के साथ आपकी जेब पर कम बोझ डाले, तो यह खबर आपके लिए है। यहां देश की पांच सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG SUVs के बारे में विस्तार से जानिए।
विज्ञापन


1. Maruti Suzuki Fronx 
मारुति सुजुकी की यह पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV माइलेज की रेस में सबसे आगे है।
  • माइलेज: 1 किलोग्राम सीएनजी में यह कार 28 km/kg का माइलेज देती है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है।
  • इंजन व परफॉर्मेंस: इसमें सीएनजी से चलने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
  • विज्ञापन
  • खासियत: यह हर महीने भारी संख्या में बिकने वाली कार है, जिसमें कई प्रीमियम और मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं।

2. Maruti Suzuki Brezza 
मारुति सुजुकी की दूसरी सबसे लोकप्रिय कार ब्रेजा भी सीएनजी वेरिएंट में मार्केट में उपलब्ध है।
  • माइलेज: यह मस्कुलर SUV सीएनजी पर 26 km/kg का माइलेज ऑफर करती है।
  • इंजन: इसमें 1.5-लीटर का दमदार इंजन दिया गया है।
  • खासियत: यह गाड़ी न केवल चलाने में किफायती है, बल्कि दिखने में भी काफी मस्कुलर और प्रीमियम है। इसमें ग्राहकों को शानदार फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

3. Renault Kiger 
रेनो काइगर उन खरीदारों के लिए एक बेहद किफायती और बढ़िया विकल्प साबित होती है जो बजट में ज्यादा माइलेज चाहते हैं।
  • माइलेज: यह कार 24 km/kg का माइलेज देती है।
  • इंजन: इसमें 1-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो सीएनजी किट के साथ आता है।
  • खासियत: अपनी किफायती कीमत और अट्रैक्टिव लुक्स के चलते देश भर में इसकी काफी अच्छी बिक्री होती है।

4. Nissan Magnite 
निसान मैग्नाइट फीचर्स और सहूलियत के मामले में एक अनोखा विकल्प पेश करती है।
  • माइलेज: रेनो काइगर की तरह ही यह कार भी 24 km/kg का माइलेज ऑफर करती है।
  • इंजन व गियरबॉक्स: इसमें 1-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें ग्राहकों को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT (ऑटोमैटिक) ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
  • खासियत: निसान मैग्नाइट इस पूरी लिस्ट में इकलौती ऐसी एसयूवी है जिसमें CNG के साथ AMT (ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इसमें बाहर से रेट्रोफिटेड CNG किट लगाई जाती है।

5. Tata Nexon 
सुरक्षा के लिए मशहूर टाटा नेक्सन अब माइलेज के मामले में भी टॉप 5 की लिस्ट में मजबूती से शामिल हो चुकी है।
  • माइलेज: इसका सीएनजी वेरिएंट 24 km/kg का माइलेज देता है।
  • खासियत: इसमें डुअल सिलेंडर लेआउट दिया गया है, जिसकी वजह से सीएनजी टैंक लगाने के बाद भी गाड़ी की डिक्की (बूट स्पेस) में सामान रखने के लिए काफी जगह मिल जाती है।
  • नेटवर्क व परफॉर्मेंस: यह सीएनजी पर भी बेहतरीन पावर देती है और टाटा के मजबूत सर्विस नेटवर्क के कारण इसकी देशभर में जबरदस्त बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed