लग्जरी कार निर्माता लैंड रोवर की ओर से भारतीय बाजार में नई डिफेंडर 130 आउटबाउंट को लाया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इस एसयूवी में क्या खूबियां दी गई हैं। साथ ही इसके इंजन और अन्य जानकारियों को भी इस खबर में दे रहे हैं।
{"_id":"644a31b8cb84d91891037858","slug":"land-rover-expend-defender-lineup-with-defender-130-outbound-know-engine-details-and-other-specifications-2023-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Land Rover Defender 130: दमदार इंजन के साथ लैंड रोवर लाई नई डिफेंडर 130 आउटबाउंड, जानें क्या हैं खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Land Rover Defender 130: दमदार इंजन के साथ लैंड रोवर लाई नई डिफेंडर 130 आउटबाउंड, जानें क्या हैं खूबियां
Thu, 27 Apr 2023 02:37 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:37 PM IST
सार
लैंड रोवर की ओर से डिफेंडर लाइनअप में बढ़ोतरी करते हुए नई डिफेंडर 130 को लाया गया है। कंपनी ने इसमें क्या खूबियां दी हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : land rover
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आई नई डिफेंडर 130
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : land rover
लैंड रोवर की ओर से भारतीय बाजार में नई डिफेंडर 130 को पेश किया गया है। कंपनी की ओर से इस दमदार एसयूवी को दो वैरिएंट में लाया गया है, जिसमें वी8 और आउटबाउंट वैरिएंट शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी की ओर से डिफेंडर 110 के लिए नए काउंटी एक्सटीरियर पैक को भी पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
कंपनी के अधिकारियों ने क्या कहा
For Reference Only
- फोटो : land rover
जगुआर और लैंड रोवर के एमटी मार्क कैमरून ने कहा कि डिफेंडर 130 आउटबाउंड हमारी ओर से साहसी ग्राहकों के लिए अविश्वसनीय कार है। यह उन लोगों के लिए बनाई गई है जो पांच सीटों की कनफिगरेशन के साथ ज्यादा सामान ले जाना पसंद करते हैं। इसमें शानदार डिजाइन और बेहतर केबिन क्षमता के साथ ही ज्यादा व्यवहारिकता मिलती है। डिफेंडर 130 के लिए वी8 पावरट्रेन की शुरुआत के साथ 4x4 परिवार हर किसी के लिए कुछ न कुछ प्रदान करता है, जबकि नया काउंटी एक्सटीरियर पैक क्लासिक डिजाइन पर आधुनिक टेक के साथ डिफेंडर की जड़ों का जश्न मनाता है।
यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
विज्ञापन
विज्ञापन
कितना दमदार इंजन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : land rover
लैंड रोवर की ओर से डिफेंडर 130 में अब पांच लीटर का वी8 इंजन दिया गया है। इसके साथ ही इसमें पी400 पेट्रोल, डी300 डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है। वी8 इंजन के साथ आने वाली डिफेंडर 130 को कार्पेथियन ग्रे और सेंटोरिनी ब्लैक, फूजी वाइट और आइगर ग्रे जैसे रंगों में भी खरीदा जा सकेगा। बेहतर प्रदर्शन और एवरेज के लिए इनमें माइल्ड हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसी तकनीक को भी दिया गया है। इसके वी8 इंजन से एसयूवी को 492 बीएचपी की ताकत और 610 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह एसयूवी जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड को सिर्फ 5.7 सेकेंड में हासिल कर सकती है।
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
कैसी हैं खूबियां
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : land rover
एसयूवी में माउंटिड एग्जॉस्ट, ब्लैक कंट्रास्ट रूफ, स्लाइडिंग पैनोरेमिक सनरूफ, वी8 बैजिंग, सिग्नेचर डीआरएल, मैट्रिक्स हेडलाइट्स, प्राइवेसी ग्लास, 22 इंच के अलॉय व्हील्स को इसमें दिया गया है। इसके अंदर मेरिडियन का साउंड सिस्टम, हेड्स अप डिस्प्ले, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड थर्ड रो सीट्स, हीटेड स्टेयरिंग व्हील्स, केबिन एयर प्यूरीफायर, 11.4 इंच का ग्लास टचस्क्रीन पीवी प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम, ओटीए अपडेट्स, वायरलेस एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो जैसे फीचर्स को दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Lamboeghini Huracan: लैम्बॉर्गिनी ने पेश की नई सुपरकार हुराकान स्टेराटो, जानें क्या हैं खासियत
यह भी पढ़ें- Lamboeghini Huracan: लैम्बॉर्गिनी ने पेश की नई सुपरकार हुराकान स्टेराटो, जानें क्या हैं खासियत