पूरे भारत में फिलहाल मॉनसून चल रहा है। जिस कारण काफी ज्यादा बारिश हो रही है। ऐसे में अगर आपको रात के समय कार चलानी है, तो काफी ज्यादा परेशानी होती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बारिश के समय रात को किस तरह से कार चलाकर आप बिना किसी परेशानी अपना सफर पूरा कर सकते हैं।
Car Care Tips: बारिश के मौसम में रात को इस तरह चलाएं कार, रहेंगे सुरक्षित और नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
बारिश के मौसम में कई लोगों को रात के समय कार चलाने में काफी परेशानी होती है। रात के समय किस तरह से कार चलानी चाहिए। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतर हो विजिबिलिटी
दिन के मुकाबले रात के समय वैसे भी विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। इसलिए अगर बारिश के समय रात में कार चला रहे हैं तो सबसे पहले विजिबिलिटी को बेहतर करना चाहिए। इसके लिए कार के वाइपर्स को सही रखें। अगर वाइपर के ब्लेड खराब हो जाएं तो फिर बारिश में विंडशील्ड से पानी सही से हट नहीं पाता और शीशे पर निशान पड़ जाते हैं, जिससे विजिबिलिटी खराब होने लगती है।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
लाइट्स का रखें ध्यान
बारिश के समय कार चलाने से पहले अपनी कार की सभी लाइट्स को चेक करना चाहिए। रात के समय वैसे भी विजिबिलिटी कम रहती है और अगर कार की लाइट्स खराब हों तो सड़क पर आपकी मौजूदगी की जानकारी अन्य वाहनों को देर से मिलेगी, जिससे हादसा होने का खतरा बढ़ जाएगा।
यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
स्पीड करें कंट्रोल
जब भी बारिश के समय रात को कार चलाएं, तब हमेशा कार की स्पीड पर कंट्रोल रखें। ऐसा करने से भी आप सुरक्षित रह सकेंगे। अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में आप आसानी से कार को रोक पाएंगे। इसलिए हमेशा बारिश के समय कार की स्पीड को कंट्रोल करें।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
टायर का रखें ध्यान
बारिश के समय कार चलाते समय टायर ही सड़क के संपर्क में होते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि कार के टायर की कंडीशन अच्छी रहे। रात के समय कार चलाते समय यह और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि बारिश और रात के समय अगर टायर पंचर हो जाए या टायर में कोई अन्य परेशानी आ जाए तो फिर उसे ठीक करवाना काफी मुश्किल हो सकता है।
यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर