मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में आने वाली सेल्टॉस का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसे किस देश में लॉन्च किया गया है। किन फीचर्स के साथ इसे लाया गया है और इसकी क्या कीमत रखी गई है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Kia Seltos: लॉन्च हुई किआ की नई सेल्टॉस, मिले शानदार सेफ्टी फीचर्स, जानें और क्या है खास
किआ की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में आने वाली सेल्टॉस फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसमें क्या फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉन्च हुई सेल्टॉस
किआ मोटर्स की ओर से अमेरिका में सेल्टॉस के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर दिया गया है। एसयूवी के इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। अमेरिका में लॉन्च के बाद अब इसे कई देशों में चरणबद्ध तरीके से लॉन्च किया जाएगा, जिनमें भारत भी शामिल हो सकता है।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
कितने वैरिएंट में हुई लॉन्च
किआ की ओर से सेल्टॉस फेसलिफ्ट को कुल पांच वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इनमें एलएक्स, ईएक्स, एस, एक्स-लाइन और एसएक्स वैरिएंट शामिल हैं। इसका बेस वैरिएंट एलएक्स है और एसएक्स को टॉप वैरिएंट की तरह ऑफर किया गया है। एसयूवी को कुल 13 रंगों के विकल्प के साथ खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
क्या हुआ बदलाव
किआ की ओर से नई सेल्टॉस में कई बदलाव किए गए हैं। जिनमें नए ग्रिल, स्लीक हेडलाइट्स, वर्टिकल आउट आइस क्यूब एलईडी लाइट्स, नए 18 इंच अलॉय व्हील्स, 10.25 इंच का ड्यूल पैनोरमिक डिस्प्ले जैसे कई बदलाव इसमें किए गए हैं।
यह भी पढ़ें - CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
कैसे हैं फीचर्स
कंपनी की ओर से नई सेल्टॉस में मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हीटेड फ्रंट सीट्स, बोस प्रीमियम ऑडियो, वायरलेस चार्जिंग, किआ कनेक्ट टैलीमैटिक्स, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, स्मार्ट पावर्ड टेलगेट, सनरूफ, डिजिटल की जैसे कई फीचर्स इस नई एसयूवी को काफी बेहतरीन बनाते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ADAS और ऑफ रोडिंग के लिए ऑल व्हील ड्राइव का विकल्प भी मिलता है।
यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान