{"_id":"628ca2738c97ca01c0473efb","slug":"kia-ev6-launch-date-in-india-kia-ev6-gt-electric-car-electric-vehicles-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kia EV6: भारत में किआ की पहली इलेक्ट्रिक कार EV6 आधिकारिक तौर पर इस दिन होगी लॉन्च, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kia EV6: भारत में किआ की पहली इलेक्ट्रिक कार EV6 आधिकारिक तौर पर इस दिन होगी लॉन्च, जानें डिटेल्स
Tue, 24 May 2022 02:46 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 24 May 2022 02:46 PM IST
सार
दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia (किआ) भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार EV6 को 2 जून को लॉन्च करने वाली है।
विज्ञापन
Kia EV6 GT Electric Car
- फोटो : Instagram/ Automobili Ardent
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia (किआ) भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार EV6 को 2 जून को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने हाल ही में इस बारे में एलान किया है। सेल्टोस, सोनेट, कार्निवल और हाल ही लॉन्च की गई कैरेंस एमपीवी के बाद ईवी6 भारत में कंपनी की 5वीं कार होगी। हालांकि, कंपनी के भारतीय पोर्टफोलियो में यह पहली फुल इलेक्ट्रिक कार होगी।
विज्ञापन
Kia EV6 GT Line Electric Car
- फोटो : Kia India
लुक और डिजाइन
कार के एक्सटीरियर लुक की बात करें तो, EV6 एक काफी समकालीन डिजाइन को स्पोर्ट करता है, जिसका मुख्य आकर्षण इसके कनेक्टिंग टेललाइट्स हैं जो रियर टेलगेट से बाहर निकलते हैं। मॉडल के सामने की तरफ एलईडी हेडलैम्प्स हैं जो एक चौड़े एयर डैम के ऊपर पोजिशन किए गए एक स्लीक ग्रिल के साथ आते हैं। इस मॉडल में 19-इंच का बड़ा अलॉय व्हील्स मिलता है जो इसके स्पोर्टी लुक में इजाफा करता है। कार का ओवरऑल लेआउट काफी मॉडर्न है।
कार के एक्सटीरियर लुक की बात करें तो, EV6 एक काफी समकालीन डिजाइन को स्पोर्ट करता है, जिसका मुख्य आकर्षण इसके कनेक्टिंग टेललाइट्स हैं जो रियर टेलगेट से बाहर निकलते हैं। मॉडल के सामने की तरफ एलईडी हेडलैम्प्स हैं जो एक चौड़े एयर डैम के ऊपर पोजिशन किए गए एक स्लीक ग्रिल के साथ आते हैं। इस मॉडल में 19-इंच का बड़ा अलॉय व्हील्स मिलता है जो इसके स्पोर्टी लुक में इजाफा करता है। कार का ओवरऑल लेआउट काफी मॉडर्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia EV6 GT Electric Car
- फोटो : Instagram/ Automobili Ardent
बैटरी पैक
वैश्विक स्तर पर किआ EV6 पहले से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह मॉडल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो बैटरी पैक में पेश किया गया है जिसमें 58kWh यूनिट और 77.4kWh यूनिट शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारतीय बाजार में बिक्री के लिए मॉडल के आधिकारिक कॉन्फिगरेशन की पुष्टि नहीं की है।

Kia EV6 Electric Car
- फोटो : Kia
फीचर्स
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, कार को दो 12.3-इंच स्क्रीन (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए एक-एक यूनिट), एक टू-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, साथ ही रीजेन फंक्शन के लिए पैडल शिफ्टर्स के साथ पेश किया जाता है। कार के अंदर कुछ अन्य प्रमुख केबिन हाइलाइट्स में इलेक्ट्रिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, यूवी-कट ग्लास, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्राइव मोड्स और ऑटो-होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक शामिल हैं।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस अंतरराष्ट्रीय-स्पेक मॉडल के हैं। और भारत में बेचे जाने वाले EV6 में कुछ अलग फीचर्स हो सकती हैं। इस कार से जुड़ी ज्यादा डिटेल्स जल्द ही सामने आएंगी।