फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Karnataka Suspends Ola, Uber Bike Taxis Again After HC Clarification, Commuters Hit Hard

Bike Taxi: कर्नाटक में फिर से बंद हुई बाइक टैक्सी, रैपिडो ने शुरी की 'बाइक डायरेक्ट', जानें डिटेल्स

Tue, 26 Aug 2025 03:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 26 Aug 2025 03:19 PM IST
सार

कर्नाटक हाईकोर्ट के ताजा आदेश के बाद ओला, ऊबर और रैपिडो ने बाइक टैक्सी सेवाएं फिर से बंद कर दी हैं। इससे बंगलूरू के यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Karnataka Suspends Ola, Uber Bike Taxis Again After HC Clarification, Commuters Hit Hard
Bike Taxi - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

कर्नाटक में बाइक टैक्सी सेवाएं (जैसे ओला, उबर, रैपिडो पर चलने वाली बाइक टैक्सी) एक बार फिर से रुक गई हैं। दो महीने की रोक के बाद जब ये सेवाएं थोड़े समय के लिए शुरू हुई थीं, तभी हाईकोर्ट के नए स्पष्टीकरण ने इन्हें फिर से रोक दिया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट का स्पष्टीकरण
22 अगस्त को कर्नाटक हाईकोर्ट ने साफ किया कि उसने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया था जिससे कंपनियां बाइक टैक्सी सेवाएं दोबारा शुरू कर सकें। कोर्ट का कहना था कि उसका पिछला आदेश केवल यह सुनिश्चित करने के लिए था कि बाइक टैक्सी चलाने वाले व्यक्तिगत राइडर्स पर कोई सख्त कार्रवाई न हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: 'दिल्ली बनेगी देश की ईवी कैपिटल, 2026 तक राजधानी में दौड़ेंगी 8,000 इलेक्ट्रिक बसें'
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
बंगलूरू जैसे शहरों में बाइक टैक्सी लोगों के लिए सस्ता और तेज साधन था। खासकर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना मेहनत मजदूरी करने वालों के लिए। अब सेवाएं बंद होने से ट्रैफिक और बढ़ेगा, लोगों की जेब पर ज्यादा खर्च पड़ेगा और यात्रा की दिक्कतें भी बढ़ेंगी।

यह भी पढ़ें - Suzuki: तोशिहिरो सुजुकी का बड़ा एलान- सुजुकी भारत में करेगी 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश

सोशल मीडिया पर नाराजगी
कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई। एक यात्री अमित ने लिखा, "माननीय मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जी, फिर से बाइक टैक्सी पर रोक क्यों? खराब सड़कों और ट्रैफिक की वजह से लोग पहले ही परेशान हैं। अगर कोई सही वजह है तो समझाइए।"

एक और यूजर ने लिखा, "क्या बाइक टैक्सी ट्रैफिक और ऑटो ड्राइवरों की मनमानी का समाधान नहीं है? सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि बाइक टैक्सी कानूनी है।"

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: गडकरी ने कहा- डीपीआर कंसल्टेंट्स पर बनाएं जाए रेटिंग सिस्टम, गुणवत्ता न होने पर देंगे जुर्माना

कंपनियों को फिर से रोकना पड़ा
एडवोकेट जनरल ने कोर्ट को बताया कि ओला, उबर और रैपिडो ने ऐप पर बाइक टैक्सी सेवाएं दोबारा शुरू कर दी थीं, जबकि कोर्ट ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद सोमवार को इन कंपनियों ने सेवाएं वापस ले लीं, जिससे यात्री परेशान हो गए।

यह भी पढ़ें - GST on Vehicles: जीएसटी में देरी हुई तो फीकी पड़ सकती है ऑटो सेक्टर की त्योहारों की बिक्री, डीलर्स की चेतावनी 

यह भी पढ़ें - E20: नितिन गडकरी ने कहा- हमने पुरानी कारों पर परीक्षण किया, ई20 ईंधन की 'गलत सूचना' पर 'पेट्रोलियम लॉबी' को फिर घेरा

रैपिडो का नया कदम- 'बाइक डायरेक्ट'
रैपिडो ने 'बाइक डायरेक्ट' नाम की पहल शुरू की है, जो एक गैर-व्यावसायिक (नॉन-प्रॉफिट) प्रयास है। इसका मकसद उन बाइक टैक्सी चालकों (कैप्टन) की मदद करना है जिनकी रोजी-रोटी हाल की रोक की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुई।

हालांकि कोर्ट ने व्यक्तिगत राइडर्स को स्वतंत्र रूप से सेवाएं देने की अनुमति दी थी। लेकिन प्लेटफॉर्म या ढांचे की कमी के कारण उन्हें बुकिंग नहीं मिल पा रही थी। रैपिडो ने साफ किया है कि यह कोई कमर्शियल सेवा नहीं बल्कि आजीविका बचाने का प्रयास है। 

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: ई20 पेट्रोल से माइलेज 2-5 प्रतिशत तक हो सकता है कम! क्या है विशेषज्ञों की राय 

यह भी पढ़ें - Ethanol: केंद्र की 20 प्रतिशत इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल नीति को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका 


यह भी पढ़ें - 2025 Indian Scout: भारत में लॉन्च हुई 2025 इंडियन स्काउट सीरीज, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: एक वर्ष में 200 ट्रिप पूरी होते ही क्या फिर से देने होंगे 3000 रुपये? जानें क्या हैं नियम 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed