फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alloy Wheels: क्या कार में अलॉय व्हील्स लगवाना है समझदारी, जानें क्या होते हैं फायदे

Thu, 29 Sep 2022 08:04 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 29 Sep 2022 08:04 PM IST
सार

आजकल ज्यादातर कारों के टॉप वैरिएंट्स में कंपनियां अलॉय व्हील देती हैं लेकिन बाकी कारों में स्टील रिम आते हैं। ऐसे में क्या अपनी कार में अलॉय लगवाना समझदारी है या नहीं, आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
Is it beneficial to install alloy wheels in the car, know what are the benefits
अलॉय व्हील्स - फोटो : सोशल मीडिया

सभी कार कंपनियों की कारों तो अलॉय व्हील का ऑप्शन मिल जाता है लेकिन जिन कारों में अलॉय व्हील की जगह स्टील रिम आते हैं क्या उनमें अलॉय व्हील लगवाए जा सकते हैं और क्या ऐसा करना समझदारी होगी। आइए जानते हैं।

किसी भी कार में लग सकते हैं अलॉय व्हील? 

Is it beneficial to install alloy wheels in the car, know what are the benefits
अलॉय व्हील्स - फोटो : सोशल मीडिया

इसका जवाब है हां। आपकी कार पुरानी हो या फिर आप शोरूम से नई कार खरीदकर लाए हों। किसी भी कार में अलॉय व्हील लगवाए जा सकते हैं।

कैसे बनते हैं अलॉय व्हील 

Is it beneficial to install alloy wheels in the car, know what are the benefits
अलॉय व्हील्स - फोटो : सोशल मीडिया

नाम से ही पता चल जाता है कि इन्हें स्टील जैसी किसी धातु की जगह एल्यूमिनियम, मैग्निशियम और निकल से बनाया जाता है। इन्हें मोल्डिंग प्रोसेस से बनाया जाता है इसलिए इन्हें किसी भी आकार, डिजाइन में बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - Ertiga Vs Carens: मारुति अर्टिगा और किया कैरेंस में कौन है बेस्ट, जानें फीचर्स, कीमत से लेकर सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलता है अच्छा एवरेज 

Is it beneficial to install alloy wheels in the car, know what are the benefits
अलॉय व्हील्स - फोटो : सोशल मीडिया

कार में आमतौर पर स्टील के रिम आते हैं जिनका वजन ज्यादा होता है और उनका लुक भी सिंपल होता है। जिस कारण लोग अपनी कारों में अलॉय व्हील लगवाना पसंद करते हैं। अलॉय लगवाने से जहां कार आकर्षक लगती है वहीं कम वजन के कारण कार अच्छा एवरेज देती है।

ये भी पढ़ें - SUV Vs MPV: एसयूवी और एमपीवी में क्या होता है फर्क, जानें दोनों के फायदे और नुकसान

विज्ञापन

और भी हैं फायदे 

Is it beneficial to install alloy wheels in the car, know what are the benefits
अलॉय व्हील्स - फोटो : सोशल मीडिया

अलॉय व्हील स्टील के नहीं होते इसलिए पानी लगने पर भी इनमें जंग नहीं लगती। इनमें हवा के आने-जाने की पूरी जगह होती है जिससे ब्रेक लगाने पर जो गर्मी पैदा होती है वो जल्दी निकल जाती है और ब्रेक भी जल्दी ठंडे होते हैं। इसके अलावा वजन में हल्के होने के कारण कार पर बेहतर कंट्रोल मिलता है।

ये भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed