फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Royal Enfield Himalayan 750 Unveiled at EICMA 2026 with 743cc Engine

रॉयल एनफील्ड ने पेश की हिमालयन 750: 743cc इंजन और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स से है लैस, भारत में कब होगी लॉन्च?

Tue, 03 Nov 2026 06:16 PM IST
कुलदीप शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Tue, 03 Nov 2026 06:16 PM IST
सार

रॉयल एनफील्ड ने EICMA में दमदार Himalayan 750 पेश की है। इसमें 743cc का पैरेलल-ट्विन इंजन, 5 राइडिंग मोड्स, क्रूज कंट्रोल और 6-एक्सिस IMU जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। भारत में कब होगी लॉन्च और कितनी होगी कीमत आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Royal Enfield Himalayan 750 Unveiled at EICMA 2026 with 743cc Engine
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने EICMA 2026 में अपनी नई और पावरफुल Himalayan 750 से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स और यूरोपीय बाजार की कीमतों का ऐलान कर दिया है। एडवेंचर बाइक लवर्स के लिए यह एक बहुत बड़ा तोहफा है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स के साथ आती है। आइए जानते हैं इस नई बाइक की खासियत क्या है।

विज्ञापन

कितना पावर जनरेट करेगा इंजन?

इस बाइक में नया 743cc का एयर/ऑयल-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 7000rpm पर 55hp की पावर और 5000rpm पर 63Nm का टॉर्क जनरेट करता है। खास बात यह है कि इसका 90% टॉर्क महज 3500rpm से ही मिलना शुरू हो जाता है, जिससे इसे चलाने में जबरदस्त खींच मिलती है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

विज्ञापन

शानदार सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

राइडिंग को आरामदायक बनाने के लिए इसमें आगे की तरफ 43mm के शोवा USD फोर्क दिए गए हैं, जिनका ट्रैवल 190mm है। वहीं पीछे की तरफ प्रीलोड और रिबाउंड एडजस्टमेंट के साथ शोवा मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग को सुरक्षित बनाने के लिए इसके फ्रंट में 280mm की ड्यूल डिस्क और रियर में 255mm की डिस्क ब्रेक दी गई है। इसमें कॉर्नरिंग ABS और स्विचेबल रियर ABS की सुविधा भी मिलती है, जिससे ऑफ-रोडिंग का मजा दोगुना हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आधुनिक फीचर्स और राइडिंग मोड्स?

  • 6 एक्सिस IMU: बाइक में 6-एक्सिस IMU दिया गया है, जो लीन-सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल को बेहतर तरीके से सपोर्ट करता है।
  • 5 राइडिंग मोड्स: इसमें कुल 5 राइडिंग मोड्स मिलते हैं, जो रोड , रोड स्पोर्ट, रेन, ट्रेल और कस्टम हैं।
  • क्रूज कंट्रोल: लंबे सफर को बेहद आरामदायक और आसान बनाने के लिए इसमें क्रूज कंट्रोल का फीचर भी शामिल किया गया है।
  • ट्रैक्शन कंट्रोल लेवल्स: राइडर की जरूरत के अनुसार ट्रैक्शन कंट्रोल के लिए चार अलग-अलग लेवल्स लो, मीडियम, हाई और ऑफ मिलते हैं।

सीट हाइट, वजन और फ्यूल टैंक

इस बाइक की स्टैंडर्ड सीट हाइट 815mm है। हालांकि राइडर अपनी सुविधा के मुताबिक इसे कम 795mm या ज्यादा 835mm भी कर सकते हैं। इसमें 205mm का अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस और 17.8 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। इसका वजन यूरोपीय मॉडल के लिए 223 किलोग्राम और भारत आने वाले मॉडल के लिए 224 किलोग्राम तय किया गया है।

कितनी है कीमत और भारत में कब होगी लॉन्च?

यूरोप में इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। यूके में अलॉय व्हील वाले बेस मॉडल की शुरुआती कीमत लगभग 8.92 लाख रुपये और स्पोक व्हील वेरिएंट की कीमत लगभग 9.30 लाख रुपये है। इसके प्रीमियम Antarctic Silver वेरिएंट की कीमत लगभग 11.09 लाख रुपये है। भारत में इसकी लॉन्चिंग की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस पर से पर्दा उठा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed