ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 14 Mar 2023 04:44 PM IST
सार
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के लॉन्च से पहले ही कीमतों की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिस्टा की कीमत हाईक्रॉस से ज्यादा है। क्रिस्टा की कीमत क्या हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से इनोवा क्रिस्टा 2023 को एक बार फिर पेश किया गया है। कंपनी की ओर से इसके लिए बुकिंग जारी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत की जानकारी सामने आई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा की कीमत क्या हो सकती हैं।
सामने आई कीमत की जानकारी
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की नई इनोवा क्रिस्टा की कीमतों की जानकारी सार्वजनिक हो गई है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इसकी कीमतों की जानकारी को आधिकारिक वेबसाइट पर साझा नहीं किया गया है।
कंपनी की ओर से इनोवा क्रिस्टा 2023 को चार वैरिएंट में पेश किया गया है। इनमें जी, जीएक्स, वीएक्स और जेडएक्स वैरिएंट शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें से जी और जीएक्स वैरिएंट की कीमतों की जानकारी सार्वजनिक हुई है। वीएक्स और जेडएक्स वैरिएंट की कीमतों की जानकारी सामने नहीं आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इनोवा क्रिस्टा के जी7एस वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 19.13 लाख रुपये है। इसके बाद जी8 एस वैरिएंट की एक्स शोरुम 19.18 लाख रुपये है। इसके बाद जीएक्स 7एस वैरिएंट आता है जिसकी एक्स शोरुम कीमत 19.99 लाख रुपये होगी। जीएक्स 8एस वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 20.04 लाख रुपये होगी।
टोयोटा ने साल 2022 के दौरान क्रिस्टा की बुकिंग को अस्थाई तौर पर रोक दिया था और बाद में हाईक्रॉस को लॉन्च किया था। हाईक्रॉस की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 18.55 लाख रुपये से होती है। जबकि इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 29.72 लाख रुपये है। हाईक्रॉस को सिर्फ पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन के साथ ऑफर किया जाता है और क्रिस्टा में सिर्फ डीजल इंजन का विकल्प दिया गया है। इस तरह से इनोवा क्रिस्टा की एक्स शोरुम कीमत हाईक्रॉस से ज्यादा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।