फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Royal Enfield Classic 350 Spotted With Tubeless Spoke Wheels, New Edition Coming Soon

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350: बाइक में जल्द मिल सकते हैं ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स, नए रंग में आई नजर; क्या होगा खास?

Wed, 28 Oct 2026 12:34 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 28 Oct 2026 12:34 PM IST
सार

  • क्लासिक 350 नए व्हील्स के साथ स्पॉट हुई।
  • ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स मिलने की उम्मीद है।
  • मेडलियन ब्रॉन्ज कलर में दिखी बाइक।
  • स्पेशल एडिशन के तौर पर हो सकती है लॉन्च।

विज्ञापन
Royal Enfield Classic 350 Spotted With Tubeless Spoke Wheels, New Edition Coming Soon
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में बड़े अपडेट का अनुमान - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 भारत में कंपनी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक्स में से एक है। अपने रेट्रो-मॉडर्न डिजाइन और दमदार सड़क मौजूदगी की वजह से यह बाइक लंबे समय से ग्राहकों के बीच खास बनी हुई है। वहीं, अब इसके एक प्रोटोटाइप को नए तरह के स्पोक व्हील्स के साथ देखा गया है। इन व्हील्स की खासियत है कि इनमें ट्यूबलेस टायर इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

बाइक को मेडलियन ब्रॉन्ज कलर में देखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस अपडेट को स्पेशल एडिशन के तौर पर बाजार में उतार सकती है। हालांकि, रॉयल एनफील्ड यानी की कंपनी की ओर से अभी तक इसके लॉन्च की तारीख और नए वेरिएंट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


क्लासिक 350 में क्या नया मिल सकता है?

ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स हो सकते हैं बड़े बदलाव

  • रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में फिलहाल ट्यूबलेस व्हील्स का विकल्प मिलता है, लेकिन यह सुविधा सिर्फ अलॉय व्हील वाले वेरिएंट्स में है। वहीं, बाइक के पारंपरिक स्पोक व्हील्स वाले वेरिएंट्स में ट्यूबलेस टायर नहीं मिलते, लेकिन सामने आई लीक्स तस्वीरों में क्लासिक 350 का प्रोटोटाइप नए तरह के स्पोक व्हील्स के साथ भी देखा जा रहा है। इसमें स्पोक रिम के बीच वाले हिस्से के बजाय एक उठे हुए फ्लैंज यानी रेस्ड फ्लैंज (Raised Flange) पर जुड़े नजर आते हैं। यही डिजाइन इसे बाइक में पहले इस्तेमाल किए जाने वाले पारंपरिक स्पोक व्हील्स से अलग बनाता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स के फायदे की बात करें तो इसमें पंचर होने पर हवा धीरे-धीरे निकल सकती है, जिससे राइडर को बाइक सुरक्षित जगह तक ले जाने का कुछ अतिरिक्त समय मिल सकता है। हालांकि, यह पंचर के आकार और टायर को हुए नुकसान पर निर्भर करेगा।

मेडलियन ब्रॉन्ज कलर में दिखी बाइक

  • स्पॉट की गई तस्वीरों में बाइक नए व्हील्स के साथ दिखाई दिया प्रोटोटाइप मेडलियन ब्रॉन्ज कलर में नजर आई। इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाइक का रेट्रो-मॉडर्न डिजाइन पहले जैसा हो सकता है। ऐसे में बड़े डिजाइन बदलाव के बजाय नए व्हील्स इस अपडेट का मुख्य आकर्षण हो सकते हैं।
  • रिपोर्ट्स में संभावना जताई जा रही है कि कंपनी इसे स्पेशल एडिशन के तौर पर लॉन्च कर सकती है, लेकिन अभी यह पूरी तरह से साफ नहीं है कि नए व्हील्स सिर्फ किसी खास एडिशन में मिलेंगे या कंपनी इन्हें दूसरे वेरिएंट्स में भी उपलब्ध कराएगी।

क्या इंजन और परफॉर्मेंस में बदलाव की उम्मीद?

  • रॉयल एनफील्ड क्लासिक350 में 349cc का जे-सीरीज सिंगल-सिलेंडर, एयर या ऑयल-कूल्ड इंजन मिल सकता है। यही इंजन कंपनी की बुलेट 350, मीटिओर 350 और हंटर 350 में भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • यह इंजन 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ पांच-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। फिलहाल सामने आए अपडेट में इंजन में बदलाव की कोई जानकारी नहीं है।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में कौन से फीचर्स मिलते हैं?
क्लासिक 350 में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो रोजाना इस्तेमाल के लिए और लंबी दूसरी तय करने के लिए राइडर्स के काफी काम के आते हैं। इनमें सेम-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, LED हेडलाइट और वैकल्पिक नेविगेशन सिस्टम शामिल हैं।

  • सेमी-डिजिटल कंसोल: इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ एलसीडी डिजिटल डिस्प्ले मिलता है।
  • ट्रिपर नेविगेशन: ऑप्शनल रॉयल एनफील्ड ट्रिपर पॉड गूगल मैप्स आधारित टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन देता है।
  • एलईडी हेडलाइट: बाइक में पायलट लैंप के साथ एलईडी हेडलाइट दी गई है।
  • यूएसबी चार्जिंग पोर्ट: सफर के दौरान डिवाइस चार्ज करने की सुविधा मिलती है।
  • गियर-पोजीशन इंडिकेटर: डिस्प्ले पर गियर की स्थिति देखी जा सकती है।
  • सर्विस ड्यू इंडिकेटर: सर्विस का समय होने पर जानकारी देता है।
  • लो-फ्यूल इंडिकेटर: ईंधन कम होने पर अलर्ट देता है।
  • हजार्ड वॉर्निंग स्विच: जरूरत पड़ने पर चारों इंडिकेटर एक साथ चालू किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed