फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Indian two-wheeler market witness massive growth in November 2023 Know Details

Auto Sales: दोपहिया बाजार को लंगे पंख, अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्शाती है बढ़ती ग्रामीण अर्थव्यवस्था

Wed, 06 Dec 2023 10:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 06 Dec 2023 10:07 PM IST
सार

भारतीय दोपहिया बाजार में नवंबर 2023 में महीने-दर-महीने 49.05 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी देखी गई है। जिसमें अक्तूबर 2023 के महीने में देश में बेची गई 15.08 लाख मोटरसाइकिल और स्कूटर की तुलना में 22.47 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री हुई है।

विज्ञापन
Indian two-wheeler market witness massive growth in November 2023 Know Details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय दोपहिया बाजार में नवंबर 2023 में महीने-दर-महीने 49.05 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी देखी गई है। जिसमें अक्तूबर 2023 के महीने में देश में बेची गई 15.08 लाख मोटरसाइकिल और स्कूटर की तुलना में 22.47 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री हुई है। बिक्री में बढ़ोतरी का श्रेय धनतेरस और दिवाली की त्योहारी अवधि को दिया जा सकता है। इन दोनों त्योहार को घर में नया वाहन लाने के लिए शुभ मौका माना जाता है।
विज्ञापन


यह भी एक ज्ञात तथ्य है कि बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों की बिक्री ग्रामीण बाजारों से होती है।

हालांकि त्योहारी सीजन ने निश्चित रूप से बिक्री को बढ़ावा दिया होगा। लेकिन किसी एक कारक के कारण बिक्री में इतनी बड़ा इजाफा संभव नहीं है। यह बढ़ती अर्थव्यवस्था के कारण ग्रामीण बाजारों में मजबूत खरीदार भावना को दर्शाता है। हालांकि, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) (फाडा) का कहना है कि चुनौतियां बनी हुई हैं क्योंकि रबी की खेती पर प्रतिकूल मौसम की स्थिति ग्रामीण आय को प्रभावित कर सकती है, जिससे नजदीकी भविष्य में बिक्री में कमी आ सकती है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का अनुमान है कि मंदी का असर पैसेंजर कार सेगमेंट पर भी पड़ सकता है। हालांकि, नवंबर में देखी गई बढ़ोतरी कई पूर्वानुमानों के उलट थी। इसलिए जब तक अर्थव्यवस्था बढ़ती रहेगी और नीतिगत माहौल अच्छा रहेगा, भारत नकारात्मक पूर्वानुमानों को मात देता रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर 23 के महीने में भी पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 21.08 प्रतिशत की साल-दर-साल बढ़ोतरी देखी गई। जिसमें 3.91 लाख से अधिक अतिरिक्त दोपहिया वाहन बेचे गए। 

दोपहिया वाहन उद्योग ने पिछले महीने सर्वकालिक उच्च बिक्री का आंकड़ा हासिल किया। जबकि भारतीय ऑटो रिटेल उद्योग ने 28.54 लाख वाहनों की कुल बिक्री दर्ज की। इस तरह मार्च'20 के पिछले उच्च स्तर को पार कर गया जब उद्योग ने बीएस 4 से बीएस6 में ट्रांजिशन के लिए के दौरान 25.69 लाख वाहन बेचे थे। ।


FADA के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, "टू-व्हीलर श्रेणी के लिए, इस महीने में ऑटो रिटेल में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई। जिससे यह सर्वकालिक उच्च रिटेल में शामिल हो गया, जो कि दीपावली के त्योहारी उत्साह से उत्साहित है और कृषि आय में बढ़ोतरी के कारण मजबूत ग्रामीण भावनाओं में वृद्धि हुई है। नए उत्पाद लॉन्च और बेहतर मॉडल आपूर्ति ने बाजार की बढ़ोतरी को और बढ़ावा दिया, जबकि इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री में उत्साहजनक इजाफा देखा गया।''

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed