फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Indian Govt Hands Over 15 Tata Curvv EVs to government of Nepal Know Why

Electric Car: भारत ने नेपाल को दी 15 टाटा कर्व इलेक्ट्रिक कारें, जानें इसके पीछे क्या है वजह

Fri, 16 May 2025 09:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 16 May 2025 09:45 PM IST
सार

भारत सरकार ने नेपाल सरकार को 15 Tata Curvv EV (टाटा कर्व ईवी) गाड़ियां दी हैं। यह फैसला सिर्फ एक वाहन सौगात नहीं है, बल्कि भारत-नेपाल की दोस्ती और जलवायु परिवर्तन को लेकर साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है।

विज्ञापन
Indian Govt Hands Over 15 Tata Curvv EVs to government of Nepal Know Why
Tata Curvv EV - फोटो : Tata Motors

विस्तार

भारत सरकार ने नेपाल सरकार को 15 Tata Curvv EV (टाटा कर्व ईवी) गाड़ियां दी हैं। यह फैसला सिर्फ एक वाहन सौगात नहीं है, बल्कि भारत-नेपाल की दोस्ती और जलवायु परिवर्तन को लेकर साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। यह ईवी नेपाल में हो रहे एक अहम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत की भागीदारी और समर्थन को दिखाने के लिए दी गई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Stellantis-Renault: स्टेलेंटिस के चेयरमैन ने रेनो के साथ विलय की बातचीत से किया इनकार
विज्ञापन

क्यों दी गईं ये टाटा कर्व ईवी?
यह गाड़ियां काठमांडू में 16 से 18 मई 2025 तक आयोजित होने वाले 'सगरमाथा संवाद' नामक ग्लोबल डायलॉग में भारत की भागीदारी के तहत दी गई हैं। यह सम्मेलन "जलवायु परिवर्तन, पर्वत और मानवता का भविष्य" विषय पर केंद्रित है। इस मौके पर भारत के नेपाल में राजदूत नवीन श्रीवास्तव और नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. अर्जुना राणा देउबा ने मिलकर इन गाड़ियों का आधिकारिक रूप से हस्तांतरण किया।

यह भी पढ़ें - Trump Tariffs: ट्रंप की टैरिफ नीति का असर, अप्रैल में अमेरिका की मैन्युफैक्चरिंग में आई गिरावट
विज्ञापन

Indian Govt Hands Over 15 Tata Curvv EVs to government of Nepal Know Why
Tata Curvv EV Electric Coupe SUV - फोटो : Tata Motors
टाटा कर्व ईवी की खूबियां
टाटा कर्व ईवी को 2024 के सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था और यह एक इलेक्ट्रिक एसयूवी-कूपे स्टाइल की गाड़ी है। इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं - 45 kWh और 55 kWh, जिससे कंपनी के अनुसार यह गाड़ी एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा चल सकती है।

यह भी पढ़ें - MegaCharger: भारतीय शहरों और हाईवे पर पहले 10 मेगाचार्जर स्टेशन की हुई शुरुआत, जानें कहां होगी सहूलियत 
विज्ञापन

भारत में इसकी कीमत करीब साढ़े 17 लाख रुपये से करीब 22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह गाड़ी अपने शानदार डिजाइन और तकनीक के लिए जानी जाती है। इसमें फ्लश डोर हैंडल्स, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, और 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Apple CarPlay Ultra: जेम्स बॉन्ड की कार में एपल का जलवा, एस्टन मार्टिन में आया नया कारप्ले अल्ट्रा

Indian Govt Hands Over 15 Tata Curvv EVs to government of Nepal Know Why
Tata Curvv EV BNCAP Crash Test - फोटो : BNCAP
कर्व ईवी का टॉप मॉडल लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) से लैस है। और इसे BNCAP (भारत नेशनल कार असेसमेंट प्रोग्राम) से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे भारत की सबसे सुरक्षित एसयूवी में से एक बनाती है।

यह भी पढ़ें - SUV Under 15 Lakh: क्या आप एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं? 15 लाख रुपये से कम में मिल रही हैं ये पांच शानदार गाड़ियां 

यह भी पढ़ें - Citroen C3 CNG: सिट्रोएन सी3 अब सीएनजी किट के साथ लॉन्च, जानें कीमत और माइलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed