फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   India Bike Week 2025 Dates Announced: Festival Returns to Vagator, Goa on December 12-13

IBW 2025: इंडिया बाइक वीक 2025 की तारीखों का एलान, 12 और 13 दिसंबर को गोवा में होगा शानदार आयोजन

Sat, 04 Oct 2025 06:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 06:54 PM IST
सार

भारत का सबसे बड़ा बाइक और म्यूजिक फेस्टिवल India Bike Week (इंडिया बाइक वीक) एक बार फिर वापसी कर रहा है। पिछले कुछ संस्करणों के बाद यह पहली बार होगा कि इंडिया बाइक वीक का आयोजन टीवीएस मोटोसोल के साथ नहीं किया जाएगा। जबकि टीवीएस मोटोसोल का आयोजन एक सप्ताह पहले हो रहा है।

विज्ञापन
India Bike Week 2025 Dates Announced: Festival Returns to Vagator, Goa on December 12-13
India Bike Week - फोटो : India Bike Week

विस्तार

भारत का सबसे बड़ा बाइक और म्यूजिक फेस्टिवल India Bike Week (इंडिया बाइक वीक) (IBW) एक बार फिर वापसी कर रहा है। आयोजकों ने घोषणा की है कि इंडिया बाइक वीक 2025 का आयोजन 12 और 13 दिसंबर, 2025 को वागाटोर, गोवा में किया जाएगा। यह कार्यक्रम बाइक, म्यूजिक और मोटरसाइक्लिंग संस्कृति का शानदार संगम होगा।
विज्ञापन


इस बार की खास बात यह है कि IBW और TVS MotoSoul (टीवीएस मोटोसोल) एक साथ नहीं होंगे। टीवीएस मोटोसोल का आयोजन 5-6 दिसंबर, 2025 को गोवा में ही होगा। जबकि IBW उसके एक हफ्ते बाद होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Two-Wheeler Sales: सितंबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री में नौ प्रतिशत की बढ़त, 20 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार क्या होगा खास 
पिछले साल यानी IBW 2024 में दो दिनों में 25,000 से ज्यादा बाइक प्रेमियों ने हिस्सा लिया था। यह आयोजन सिर्फ बाइक्स का नहीं, बल्कि एक संस्कृति और कम्युनिटी का जश्न है। जहां नए मॉडल्स लॉन्च होते हैं, कस्टम बाइक्स दिखाई जाती हैं और राइडर्स अपनी कहानियां साझा करते हैं। 

यह भी पढ़ें - FASTag: बिना फास्टैग वाले वाहनों के लिए बड़ी राहत, अब टोल पर UPI से भुगतान करने पर लगेगा कम जुर्माना

IBW 2025 में भी होंगी कई एक्टिविटी
जैसे कस्टम बाइक डिस्प्ले, स्टंट शो, डर्ट ट्रैक रेस, फ्लैट ट्रैकिंग और कई रोमांचक इवेंट्स। यहां देशभर के बाइकर्स एक साथ मिलते हैं, एक-दूसरे से सीखते हैं और दो दिनों तक बाइकिंग का उत्सव मनाते हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Accessories: सुरक्षा से न करें खिलवाड़, ये हैं वो पांच जरूरी एक्सेसरीज जो आपकी राइड को बनाएंगी ज्यादा सुरक्षित और मजेदार

नई बाइक्स की एंट्री भी होगी
हर साल की तरह, इस बार भी कई नई मोटरसाइकिल्स IBW 2025 में पहली बार दिखाई जा सकती हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में है Brixton Crossfire 500 Storr, जो एक एडवेंचर बाइक है और इसी इवेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके लिए प्री-बुकिंग भी इवेंट के करीब शुरू होगी। 

यह बाइक 486cc लिक्विड-कूल्ड ट्विन-सिलेंडर इंजन के साथ आएगी, जो 47 bhp की पावर और 43 Nm का टॉर्क देगी।इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स होगा। यह बाइक Honda NX500, Royal Enfield Himalayan 450, KTM 390 Adventure और CFMoto 450 MT से टक्कर लेगी। जिनमें से कुछ मॉडल्स को भी इस बार IBW में शोकेस किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Top 5 125cc Bikes: रोजमर्रा की सवारी के लिए टॉप-5 125cc कम्यूटर मोटरसाइकिलें, एक लाख रुपये से कम है कीमत 

बाइकर्स के लिए एक तीर्थ जैसा कार्यक्रम
यह इंडिया बाइक वीक का 12वां एडिशन होगा। और अब यह देशभर के बाइकर्स के लिए एक तीर्थ जैसा इवेंट बन चुका है। यहां न सिर्फ नई बाइक्स देखी जा सकती हैं, बल्कि म्यूजिक परफॉर्मेंस, बाइक क्लब्स की थीम परेड और कस्टम बाइक बिल्ड-ऑफ जैसी चीजें इसे और भी खास बनाती हैं।

बाइकर्स यहां देश-विदेश से आए यात्रियों से मिलते हैं, उनकी मोटरसाइकिल के सफर के किस्से सुनते हैं और एक-दूसरे से अनुभव साझा करते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Buying Tips: दिवाली पर खरीद रहे हैं नई कार? तो पहले जान लें फायदे की ये पांच जरूरी बातें 

पास और टिकट की जानकारी जल्द मिलेगी
आयोजक टीम के मुताबिक, इवेंट पास और टिकट की जानकारी आने वाले हफ्तों में जारी की जाएगी। फिलहाल बाइकिंग कम्युनिटी में इस खबर ने पहले ही जबर्दस्त उत्साह पैदा कर दिया है। क्योंकि इंडिया बाइक वीक 2025 सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि हर बाइकर के लिए जश्न और जुनून का त्योहार है। 

यह भी पढ़ें - Maserati MC Pura: भारत में लॉन्च हुई मासेराती MC Pura, 621 hp V6 इंजन के साथ सुपरकार का जलवा 

यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी 2.0 के बाद सस्ती हुईं स्पोर्ट्स बाइक, पांच ऐसी मोटरसाइकिलें जिनकी कीमत सबसे ज्यादा घटी 


यह भी पढ़ें - Car vs Bike: कारें बाइक से भारी क्यों होती हैं? राहुल गांधी के अनोखे उदाहरण को बीजेपी ने कहा- बकवास 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed