फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Important information on road accidents, morth and nhai told what age people are victims of serious accidents

Road Safety: सड़कों पर किस उम्र के लोग होते हैं सबसे ज्यादा गंभीर हादसों का शिकार, सरकार ने दी जानकारी

Fri, 17 Nov 2023 01:14 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 17 Nov 2023 01:14 PM IST
सार

भारत में हर साल हजारों सड़क हादसे होते हैं। इन हादसों में कुछ बेहद गंभीर होते हैं जिनमें लोगों की मौत हो जाती है। कितनी उम्र के लोग सबसे ज्यादा सड़क हादसों का शिकार होते हैं। इसकी जानकारी इस खबर में दी जा रही है।

विज्ञापन
Important information on road accidents, morth and nhai told what age people are victims of serious accidents
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में हाइवे और एक्सप्रेस-वे लगातार बेहतर हो रहे हैं। इसके साथ ही देश में सड़कों पर होने वाले हादसों में भी बढ़ोतरी हो रही है। इन हादसों में कुछ बेहद गंभीर होते हैं जिनमें हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि देश में किस उम्र के लोगों के साथ सबसे ज्यादा हादसे होते हैं।

विज्ञापन


इस उम्र में होते हैं सबसे ज्यादा हादसे
एनएचएआई की ओर से सोशल मीडिया पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के हवाले से जानकारी दी गई है कि देश में सबसे ज्यादा गंभीर हादसे किस उम्र के लोगों के साथ होते हैं। संस्थान की ओर से बताया गया है कि 25 से 35 साल तक की उम्र के लोगों के साथ सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। इस उम्र के लोगों के साथ साल भर में 25.3 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें इनकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उम्र के लोगों के साथ होते हैं कम हादसे
एनएचएआई की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक सबसे कम हादसे 18 साल से नीचे और 60 साल से ज्यादा के लोगों के साथ होते हैं। अगर आंकड़े देखे जाएं तो 18 से कम उम्र में सिर्फ 5.7 फीसदी ही गंभीर हादसों का शिकार हुए। वहीं एनएचएआई के आंकड़ों के मुताबिक जिन मामलों में उम्र की जानकारी नहीं थी, उनके हादसों का प्रतिशत 2.9 था। वहीं 60 से ज्यादा उम्र के 8.1 फीसदी लोगों ने गंभीर हादसों में जान गंवाई।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

अन्य का रहा ये हाल
एनएचएआई की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक 18 से 25 साल की उम्र के लोगों के साथ हुए हादसों की संख्या 19.8 रही। जबकि 35 से 45 साल के लोगों का आंकड़ा 21.4, 45 से 60 साल के लोगों के साथ 16.9 फीसदी गंभीर हादसे हुए।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed