फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you want to install CNG kit in an old car, then do this important work, otherwise you will get worried

Car Tips: पुरानी कार में लगवानी है सीएनजी किट, तो करें यह जरूरी काम, नहीं तो हो जाएंगे परेशान

Thu, 08 Feb 2024 09:58 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 08 Feb 2024 09:58 AM IST
सार

अगर आप अपनी पुरानी कार में सीएनजी किट लगवाना चाहते हैं। तो किन बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you want to install CNG kit in an old car, then do this important work, otherwise you will get worried
For Reference Only - फोटो : istock

विस्तार

देशभर में पेट्रोल के दाम काफी कम समय में काफी बढ़ चुके हैं। ऐसे में कई लोग अपनी पुरानी कार में ही सीएनजी किट लगवाते हैं। लेकिन किट लगवाने के बाद छोटी लापरवाहियों के कारण बड़ी परेशानी हो जाती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि सीएनजी किट लगवाने के बाद कार में कौन से दो जरूरी काम करने चाहिए।

विज्ञापन


आरसी अपडेट करवाना है जरूरी
अगर आप भी अपनी पुरानी कार में सीएनजी किट लगवा रहे हैं। तो किट लगवाने के बाद आपको कार की आरसी में भी सीएनजी को अपडेट करवाना होता है। इसके लिए आपके घर के पास के आरटीओ को जानकारी देना जरूरी होता है। किसी भी वाहन को खरीदने पर परिवहन विभाग की ओर से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिया जाता है। जिसमें वाहन से जुड़ी सभी जानकारी होती हैं। इसमें वाहन के ईंधन की जानकारी भी होती है। अगर कार में सीएनजी लगवाई है तो आरसी में इसे अपडेट करवाना काफी जरूरी हो जाता है। फॉर्म भरकर आरटीओ में देने के बाद वाहन की चेकिंग होती है जिसके बाद अप्रूव कर आरसी में अपडेट कर दिया जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


इंश्योरेंस पॉलिसी भी करवाएं अपडेट
एक बार आरसी में अपडेट करवाने के बाद कार की इंश्योरेंस जिस कंपनी से करवाई गई है। उसे भी इसकी जानकारी देनी चाहिए। इंश्योरेंस कंपनी को इसकी जानकारी देने के बाद उनकी ओर से कार की फोटो ली जाती हैं और कुछ डॉक्यूमेंट्स लिए जाते हैं। जिसके बाद इंश्योरेंस में भी सीएनजी को अपडेट कर दिया जाता है। इसके लिए इंश्योरेंस कंपनी की ओर से चार्ज लिया जाता है और कार की इंश्योरेंस में सीएनजी की वैल्यू को जोड़ दिया जाता है। जिसके बाद कार इंश्योरेंस का प्रीमियम भी बढ़ जाता है, लेकिन आपकी कार सुरक्षित हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed