फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you want to increase the life of sunroof in the car, then keep these important things in mind, know details

Car Care Tips: गाड़ी में सनरूफ की उम्र को है बढ़ाना, तो रखें किन जरूरी बातों का ध्यान, जानें पूरी डिटेल

Tue, 23 Jan 2024 03:14 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 23 Jan 2024 03:14 PM IST
सार

नए वाहनों में कंपनियों की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। इनमें से एक फीचर सनरूफ है। अगर सनरूफ की उम्र को बढ़ाना है तो किस तरह ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you want to increase the life of sunroof in the car, then keep these important things in mind, know details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में सबसे ज्यादा कारों में जिस फीचर को पसंद किया जाता है, उनमें सनरूफ भी शामिल है। लेकिन जानकारी कम होने और लापरवाही के कारण लोग सनरूफ को खराब कर देते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किन बातों का ध्यान रखकर सनरूफ की उम्र को बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन


पसंदीदा फीचर है सनरूफ
देश में जितनी भी नई कारों की बिक्री होती है। उनमें से सबसे ज्यादा मांग उन वैरिएंट्स की होती है, जिनमें सनरूफ या पैनोरमिक रूफ का फीचर दिया जाता है। पहले के मुकाबले अब ग्राहक इस फीचर को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए कंपनियों की ओर से भी अपनी कारों के कई वैरिएंट्स में इस फीचर को दिया जाने लगा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई है जरूरी
अगर आप सनरूफ वाली कार का उपयोग करते हैं तो इसकी सफाई भी काफी जरूरी होती है। सनरूफ को अंदर और बाहर दोनों ही जगहों से साफ रखने से लंबे समय तक कोई परेशानी नहीं होती। इसके अलावा भी सर्विस सेंटर पर कार सर्विस करवाने के समय सनरूफ की भी चेकिंग करवा सकते हैं।


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

करें सनरूफ का उपयोग
ज्यादातर लोग सनरूफ वाली कार खरीदने के कुछ समय बाद इसका उपयोग पूरी तरह से बंद कर देते हैं। जबकि ऐसा करने से यह जल्दी खराब हो सकता है। सनरूफ का उपयोग कार चलाने के दौरान करना चाहिए। कुछ दिनों में इसके खुलने और बंद होने से इसकी मोटर चलती रहती है। वहीं उपयोग ना करने पर मिट्टी जम जाती है और फिर सनरूफ खोलने में परेशानी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

न करें यह काम
अगर आपकी कार में सनरूफ या पैनोरमिक रूफ है तो छत पर ज्यादा लोड डालने से भी यह खराब हो सकती है। वहीं सनरूफ वाली कार की छत बिना सनरूफ वाली कार की छत के मुकाबले में मजबूती थोड़ी कम होती है। ऐसे में अगर सनरूफ वाली कार की छत पर ज्यादा वजन रखा जाए तो इसके खराब होने का खतरा ज्यादा होता है।
 

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed