फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you travel on bike in winter, use these four riding gears, you will remain safe

Bike Tips: सर्दियों में बाइक पर करते हैं सफर, करें इन चार राइडिंग गियर का उपयोग, रहेंगे सुरक्षित

Thu, 07 Dec 2023 09:37 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 07 Dec 2023 09:37 AM IST
सार

अगर आप भी सर्दियों के समय बाइक पर सफर करते हैं। तो किन राइडिंग गियर्स का उपयोग करने पर ठंड से सुरक्षित रहा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you travel on bike in winter, use these four riding gears, you will remain safe
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में बड़ी संख्या में लोग दो पहिया वाहनों का उपयोग करते हैं। ऐसे में सर्दियों के समय बाइक पर सफर करने में परेशानी होती है। लेकिन अगर कुछ राइडिंग गियर्स का उपयोग किया जाए तो ठंड से सुरक्षित रहा जा सकता है। ऐसे चार गियर्स की जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।

विज्ञापन


क्यों जरूरी हैं राइडिंग गियर्स
किसी भी अच्छे बाइक राइडर के लिए राइडिंग गियर्स का उपयोग करना वैसे तो हर मौसम में जरूरी होता है। इससे ना सिर्फ गर्मी, बारिश और ठंड से बचा जा सकता है। बल्कि गियर्स का उपयोग करने से हादसों से भी सुरक्षा मिलती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक पर लंबे सफर की कर रहे हैं तैयारी, तो करें जरूर करें ये जांच, बिना परेशानी होगा सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट का उपयोग
वैसे तो किसी भी मौसम में दो पहिया का उपयोग करना जरूरी होता है। लेकिन अगर आप सर्दियों के समय हेलमेट का उपयोग करते हैं, तो आप सफर के दौरान लगने वाली ठंड से बच सकते हैं। ठंड के समय हेलमेट के अंदर एक खास लाइनिंग होती है, जिससे हवा अंदर नहीं जा पाती और ठंड नहीं लगती।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: दो पहिया वाहनों के किस फीचर से सुरक्षित होता है सफर, जानें कैसे कम होते हैं हादसे


पहनें ग्लव्स
बाइक चलाते हुए वैसे तो हमेशा ग्लव्स को पहनना चाहिए। लेकिन अगर आप सर्दियों के समय इसका उपयोग करते हैं, तो आप ठंड से सुरक्षित रह सकते हैं। हेलमेट की तरह अच्छी क्वालिटी के बाइक ग्लव्स में खास लाइनिंग होती है, जो राइडर को ठंड में हवा से बचाती है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ

जैकेट भी पहनें
बाइक पर सर्दियों के समय सफर के दौरान सीधी हवा राइडर के शरीर के ऊपरी हिस्से पर लगती है। ऐसे में ठंड के साथ ही हादसों से सुरक्षित रहने के लिए जैकेट का भी उपयोग करना जरूरी होता है। कई कंपनियों की ओर से राइडर्स के लिए विंटर जैकेट भी बनाई जाती है, जो सुरक्षा देने के साथ ही ठंड से भी बचाती है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

राइडिंग जूते भी हैं जरूरी
बाइक राइड करते हुए अच्छी क्वालिटी के राइडिंग जूतों की भी काफी जरुरत होती है। अगर सर्दियों में विंटर शूज का उपयोग किया जाता है, तो इससे ठंड से भी सुरक्षित रहने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed