{"_id":"652e03b8ed6851f9f90157b3","slug":"if-you-keep-these-methods-in-mind-there-will-be-no-pollution-from-the-car-average-will-also-increase-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: इन तरीकों का रखेंगे ध्यान तो कार से नहीं होगा प्रदूषण, एवरेज में भी होगी बढ़ोतरी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: इन तरीकों का रखेंगे ध्यान तो कार से नहीं होगा प्रदूषण, एवरेज में भी होगी बढ़ोतरी
Tue, 17 Oct 2023 09:30 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 17 Oct 2023 09:30 AM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा हो गया है। जिस कारण ग्रैप को भी लागू किया गया है। अगर आप अपनी कार के प्रदूषण को कम करना चाहते हैं। तो किन बातों का ध्यान रखें। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
कार से निकलता धुआं
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली और एनसीआर में इन दिनों प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा हो गया है। जिसमें वाहनों का भी बड़ा योगदान है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो फिर कार से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही कार के एवरेज को भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
सफर से पहले करें यह काम
अगर आपकी कार डीजल ईंधन से चलती है या फिर कोई भी अन्य कार को आप चलाते हैं तो पहले कार को स्टार्ट करें और कुछ देर के लिए कार को स्टार्ट ही रहने दें। करीब दो से पांच मिनट तक कार स्टार्ट रहने के बाद ही कार को चलाना शुरु करें। इससे इंजन का तापमान सामान्य हो जाता है और प्रदूषण कम होता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन
हवा का रखें ध्यान
अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार में तेल की खपत कम हो तो टायर में हवा का ध्यान रखना जरुरी होता है। टायर में सही प्रैशर में हवा होने से तेल की खपत कम होती है और प्रदूषण में भी कमी आती है। साथ ही खपत कम होने से जेब पर भार भी कम पड़ता है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
रेड लाइट पर इंजन रखें बंद
कई कारों में ऐसे फीचर दिए जाते हैं, जिससे कार को रेड लाइट पर रुकने के बाद इंजन खुद से बंद हो जाता है। क्लच दबाते ही इंजन फिर से स्टार्ट हो जाता है। लेकिन अगर ऐसी तकनीक आपकी कार में नहीं है तो भी रेड लाइट पर इंजन को बंद कर दें। इससे भी प्रदूषण में कमी लाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
समय पर सर्विस
कार की सर्विस को हमेशा समय पर करवाना चाहिए। समय पर सर्विस करवाने से जहां कार की उम्र बढ़ती है वहीं इंजन की ट्यूनिंग, बेहतर ऑयल के कारण कार से प्रदूषण भी कम होता है। इसके अलावा अगर जरुरत होती है तो समय पर पार्ट बदलने से भी खर्च कम होता है।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज