{"_id":"65b54c3496779af401034636","slug":"if-you-are-preparing-to-buy-a-new-car-then-keep-these-things-in-mind-during-the-test-drive-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Tips: गाड़ी खरीदने से पहले क्यों जरूरी है टेस्ट ड्राइव, जानें किन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Tips: गाड़ी खरीदने से पहले क्यों जरूरी है टेस्ट ड्राइव, जानें किन बातों का रखें ध्यान
Sun, 28 Jan 2024 11:31 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:31 AM IST
सार
नई कार खरीदने से पहले हमेशा एक से ज्यादा विकल्पों की टेस्ट ड्राइव लेनी चाहिए। इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्सर लोग अपने लिए नई कार खरीदने के बाद इस बात की शिकायत करते हैं, कि उन्होंने जिस कार को खरीदा है, उसमें कुछ कमियां हैं। लेकिन अगर कार खरीदने से पहले टेस्ट ड्राइव ली जाए तो कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। हम इस खबर में टेस्ट ड्राइव के दौरान किन बातों का ध्यान रखा जाए। इसकी जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
अन्य विकल्पों की भी लें जानकारी
कभी भी नई कार खरीदने से पहले उस सेगमेंट के अन्य विकल्पों पर भी गौर करना चाहिए। इसके साथ ही आपके लिए कौन सी कार बेहतर होगी, इसे भी कई पाइंट्स में जानना चाहिए। ऐसा करने से एक ही सेगमेंट के कई विकल्पों में से बेहतर विकल्प चुनना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
टेस्ट ड्राइव भी है जरूरी
कोई भी कार बुक करवाने से पहले उसकी टेस्ट ड्राइव लेना भी काफी जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप दो-तीन विकल्पों को चुन लेते हैं तो टेस्ट ड्राइव लेने के कारण यह तय करने में आसानी होती है कि आपके लिए कौन सा विकल्प बेहतर हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
जरूर लें जानकारी
जब भी कार की टेस्ट ड्राइव पर जाएं तो हमेशा उसके सभी फीचर्स की जानकारी जरूर लें। इस तरह से आपको सभी फीचर्स की जानकारी भी मिल जाएगी और उनकी उपयोगिता को भी आप समझ पाएंगे। जिससे आपको अपने लिए कार खरीदने में मदद ही मिलेगी।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
अब करें यह काम
एक बार कार की टेस्ट ड्राइव लेने के बाद जब सभी तरह की जानकारी ले ली जाती है। उसके बाद ही इस बात को तय करना चाहिए कि आपके लिए किस कार को खरीदना फायदेमंद रहेगा। साथ ही उस कार के किस वैरिएंट को खरीदना है इस पर बजट, फीचर्स, सेफ्टी जैसे पाइंट्स पर विचार करने के बाद ही कार को बुक करवाना बेहतर रहता है।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज