{"_id":"639435d892ca6e14aa2a025d","slug":"if-you-also-feel-sleepy-while-driving-then-know-how-to-awake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित
सड़क पर वाहन को सही और सुरक्षित तरीके से चलाना सभी की जिम्मेदारी होती है। लेकिन कई बार कार चलाते समय ड्राइवर को नींद आ जाए तो अपने साथ अन्य लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा हो जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपको भी ड्राइविंग के दौरान नींद आ जाए तो क्या करना चाहिए।
कार को रोकें
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपको नींद आ रही है तो सबसे पहले कार को सुरक्षित तरह से साइड में लगाना चाहिए। इसके बाद कुछ समय के लिए कार को खड़ा कर देना बेहतर होता है। साथ में अगर कार से बाहर निकल जाएं और टहल लें तो कुछ समय के लिए नींद को भगाया जा सकता है।
अगर आपको कार चलाते हुए नींद आ रही है तो कार में गाने सुनना भी अच्छा विकल्प होता है। गाने सुनने के साथ ही खुद भी उन्हें गुनगुनाना बेहतर होता है। ऐसा करने से भी नींद को भगाने में मदद मिलती है। साथ ही आपका सफर और भी मजेदार हो जाएगा।
कार चलाते समय नींद आ रही हो तो पास के ढाबे या रेस्टोरेंट पर कार को रोककर चाय या कॉफी पीनी चाहिए। चाय या कॉफी में कैफीन होता है जो नींद को दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा भी हर दो से तीन घंटे में कार को रोककर बाहर निकलने पर भी नींद नहीं आती।
कुछ लोगों को खाना खाने के बाद तेज नींद आती है। अगर ऐसे लोग खाना खाने के बाद ड्राइविंग करें तो नींद आने के कारण हादसा होने का खतरा होता है। इसलिए अगर लंबी ड्राइव करनी हो तो पेटभर खाने की जगह थोड़ी-थोड़ी देर में स्नैक्स आदि खाने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।