{"_id":"65ae2d4d02cf1449c5077013","slug":"if-there-is-an-airbag-in-the-car-then-do-not-do-this-four-mistakes-otherwise-there-will-be-huge-loss-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: गाड़ी में है एयरबैग, तो भूलकर भी न करें ये चार काम, नहीं तो हादसे में होगा बड़ा नुकसान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: गाड़ी में है एयरबैग, तो भूलकर भी न करें ये चार काम, नहीं तो हादसे में होगा बड़ा नुकसान
Mon, 22 Jan 2024 02:35 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:35 PM IST
सार
कारों में सुरक्षा को बढ़ाने के लिए एयरबैग को दिया जाता है। लेकिन किन कामों को करने के कारण हादसे के समय सुरक्षा की जगह नुकसान होता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
कार में एयरबैग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नई कारों में कंपनियों की ओर से कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स को दिया जाता है। लेकिन इनमें से एक फीचर एयरबैग का होता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किन गलतियों के कारण गाड़ी में एयरबैग होने पर भी सुरक्षा की जगह ज्यादा नुकसान होने का खतरा होता है।
विज्ञापन
सीटबेल्ट लगाना न भूलें
कार में सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट दी जाती हैं। जब भी कार चलाएं सीट बेल्ट जरूर लगाएं। कारों में हमेशा सीट बेल्ट लगाने पर हादसे के समय एयरबैग खुलने पर आप सुरक्षित रहते हैं। लेकिन ना लगाने पर कुछ कारों में एयरबैग नहीं खुलते जिससे आपकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
स्टीयरिंग से दूरी है जरूरी
कार चलाते समय कभी भी स्टीयरिंग के ज्यादा पास नहीं होना चाहिए। इसका कारण यह है कि ड्राइवर के लिए कार में एयरबैग को स्टीयरिंग के अंदर दिया जाता है। अगर आप कार के स्टीयरिंग के काफी पास हैं और हादसा हो जाता है तो आपकी छाती और चेहरे पर चोट लग सकती है।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
साफ रखें डैशबोर्ड
कार के डैशबोर्ड में भी को-पैसेंजर के लिए एयरबैग दिए जाते हैं। ऐसे में अगर कार के डैशबोर्ड पर सजावटी सामान होगा तो एयरबैग खुलने में परेशानी हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि एयरबैग खुलने पर सजावटी सामान एयरबैग के साथ आपकी ओर आ जाए।
यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
न रखें पैर
कुछ लोगों को सफर के दौरान डैशबोर्ड पर पैर रखने की आदत होती है। हादसे के समय अगर आपने डैशबोर्ड पर पैर रखा हुआ है तो एयरबैग खुलने से आपके पैर को चोट लग सकती है और कुछ मामलों में फ्रैक्चर भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल