{"_id":"64253317bb0bb1f33000ec56","slug":"hyundai-unveiled-new-suv-mufasa-know-features-engine-specification-price-and-other-details-2023-03-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Mufasa: टाटा और महिंद्रा को टक्कर देगी ह्यूंदै, पेश की क्रेटा से बड़ी एसयूवी मुफासा, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Mufasa: टाटा और महिंद्रा को टक्कर देगी ह्यूंदै, पेश की क्रेटा से बड़ी एसयूवी मुफासा, जानें डिटेल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:54 PM IST
सार
ह्यूंदै ने क्रेटा से बड़ी एसयूवी को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से इसे भारत में कब तक लाया जा सकता है और किन एसयूवी को इससे टक्कर मिलेगी। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से ग्लोबल लेवल पर नई एसयूवी को पेश कर दिया है। हम इस खबर में आपको एसयूवी की खूबियों और कीमत की जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि भारत में इस एसयूवी से किसे चुनौती मिलेगी।
पेश हुई नई एसयूवी मुफासा
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ह्यूंदै मोटर्स की ओर से ग्लोबल स्तर पर नई एसयूवी मुफासा को पेश किया गया है। इस एसयूवी को काफी रफ एंड टफ लुक देने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही इसकी ग्राउंड क्लियरेंस को भी थोड़ा ज्यादा रखा गया है।
ह्यूंदै की मुफासा को पांच सीटर बनाया गया है। इसकी कुल लंबाई 4.4 मीटर रखी गई है। जबकि इसकी चौड़ाई 1850 एमएम और ऊंचाई 1685 एमएम रखी गई है। ह्यूंदै की इस एसयूवी का व्हीलबेस 2680 एमएम रखा गया है। इसके साथ ही इसकी ग्राउंड क्लियरेंस को भी सामान्य से ज्यादा रखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी में कंपनी की ओर से दो लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इस इंजन से एसयूवी को करीब 159 बीएचपी की ताकत मिलेगी। साथ ही इसमें हाइब्रिड का विकल्प भी दिया जा सकता है। हाइब्रिड वर्जन में 48 वोल्ट की इलेक्ट्रिक मोटर को दिया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की नई एसयूवी मुफासा को सबसे पहले चीन के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। चीन के बाद इसे कुछ और बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।