फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ioniq5: भारतीय बाजार में ह्यूंदै आयोनिक5 को मिलेगी इन इलेक्ट्रिक एसयूवी से चुनौती, जानें कीमत फीचर्स की डिटेल

Thu, 22 Dec 2022 03:39 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 22 Dec 2022 03:39 PM IST
सार

ह्यूंदै की ओर से एक और इलेक्ट्रिक एसयूवी आयोनिक5 को जल्द लॉन्च किया जाएगा। भारतीय बाजार में इसे किनसे चुनौती मिलेगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Hyundai Ionic 5 will compete with Kia and Volvo E-SUVs know about price and features
Hyundai Ioniq 5 EV - फोटो : Hyundai

साउथ कोरियाई कार कंपनी आयोनिक5 को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की इस एसयूवी को किन एसयूवी से भारतीय बाजार में चुनौती मिलेगी। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।

बुकिंग हुई शुरू

Hyundai Ionic 5 will compete with Kia and Volvo E-SUVs know about price and features
Hyundai Ioniq 5 EV - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै ने भारत में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक एसयूवी आयोनिक5 के लिए बुकिंग की शुरूआत 21 दिसंबर 2022 से कर दी है। एसयूवी को एक लाख रुपये देकर बुक करवाया जा सकता है। साथ ही अब इसे जनवरी 2023 में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

किनसे होगा मुकाबला

Hyundai Ionic 5 will compete with Kia and Volvo E-SUVs know about price and features
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
ह्यूंदै की आयोनिक5 का भारतीय बाजार में कुछ बेहतरीन इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा। इनमें किया की ईवी6 और वोल्वो की एक्ससी40 रिचार्ज जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कीमत

Hyundai Ionic 5 will compete with Kia and Volvo E-SUVs know about price and features
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
ह्यूंदै की ओर से अभी आयोनिक5 की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसके मुकाबले में मिलने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी किया ईवी6 की देश में एक्स शोरूम कीमत 59.95 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। वहीं, वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज की एक्स शोरूम कीमत 56.90 लाख रुपये है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ह्यूंदै की ओर से आयोनिक5 को 50 लाख रुपये से ऊपर की एक्स शोरूम कीमत के साथ भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
विज्ञापन

कितनी लंबी और चौड़ी हैं एसयूवी

Hyundai Ionic 5 will compete with Kia and Volvo E-SUVs know about price and features
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
तीनों एसयूवी की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई में काफी ज्यादा फर्क नहीं है। ह्यूंदै आयोनिक5 4635 एमएम लंबी है। इसकी चौड़ाई 1890 एमएम है और इसकी ऊंचाई 1625 एमएम है। आयोनिक5 का व्हीलबेस तीन हजार एमएम है।

किया की ईवी6 को भी ह्यूंदै आयोनिक5 के प्लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है। ऐसे में इसकी लंबाई 4695 एमएम, चौड़ाई 1890 एमएम, ऊंचाई 1570 एमएम और व्हीलबेस 2900 एमएम है।

वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज की लंबाई 4440 एमएम, चौड़ाई 1863 एमएम, ऊंचाई 1652 एमएम और व्हीलबेस 2702 एमएम है।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed