फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jeep Grand Cherokee: जीप की एसयूवी ग्रैंड चैरोकी का हुआ क्रैश टेस्ट, जानें यात्रियों के लिए कितनी है सुरक्षित

Thu, 22 Dec 2022 02:09 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 22 Dec 2022 02:09 PM IST
सार

जीप की ग्रैंड चैरोकी एसयूवी का हाल में ही क्रैश टेस्ट किया गया है। क्रैश टेस्ट के बाद यह एसयूवी यात्रियों के लिए कितनी सुरक्षित है। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
Jeep Grand Cherokee SUV crash test, know how safe for passengers
For Reference Only - फोटो : euro ncap

अमेरिकन एसयूवी कंपनी जीप की फाइव सीटर एसयूवी का यूरो एनसीएपी की ओर से क्रैश टेस्ट किया गया है। इस क्रैश टेस्ट के बाद एसयूवी को कितने नंबर मिले हैं और यह यात्रियों के लिए कितनी सुरक्षित है। हम इसकी जानकारी इस खबर में आपको दे रहे हैं।

कितनी है सुरक्षित

Jeep Grand Cherokee SUV crash test, know how safe for passengers
For Reference Only - फोटो : euro ncap

ग्रैंड चेरोकी एसयूवी का यूरो एनसीएपी ने क्रैश टेस्ट किया है, जिसमें इस एसयूवी ने बेहतरीन सुरक्षा नंबर हासिल किए हैं। एसयूवी को क्रैश टेस्ट के बाद नतीजों में पूरे पांच स्टार मिले हैं। टेस्ट के लिए एनसीएपी ने इसके 2022 मॉडल का उपयोग किया था। यह पांच दरवाजों वाली एसयूवी है। यूरोपियन वर्जन होने के कारण यह लेफ्ट हैंड ड्राइव एसयूवी थी। जिसका टेस्ट के दौरान वजन 2532 किलोग्राम था।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

व्यस्कों के लिए कितनी सुरक्षित

Jeep Grand Cherokee SUV crash test, know how safe for passengers
For Reference Only - फोटो : euro ncap

व्यस्कों की सुरक्षा के मामले में इसने 84 फीसदी नंबर हासिल किए हैं। फ्रंटल ऑफ सेट टेस्ट के दौरान एसयूवी का केबिन काफी स्टेबल रहा। ड्राइवर और को-पैसेंजर के शरीर के अहम हिस्सों पर सुरक्षा अच्छी रही। हादसे के बाद एसयूवी से रेस्क्यू करने पर दो में से एक नंबर, रियर इम्पैक्ट के लिए चार में 3.3, लैटरल इम्पैक्ट के लिए 16 में से 14 और फ्रंटल इम्पैक्ट के लिए भी 16 में से 13.6 नंबर इस एसयूवी को हासिल हुए। कुल मिलाकर इसे 31.9 नंबर हासिल हुए जो 100 फीसदी में से 84 फीसदी स्कोर है।

यह भी पढ़ें- Jeep Cherokee: क्या जीप ग्रैंड चेरोकी पड़ेगी दूसरी एसयूवी पर भारी, जानें भारतीय बाजार में किनसे होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसी है बच्चों की सुरक्षा

Jeep Grand Cherokee SUV crash test, know how safe for passengers
For Reference Only - फोटो : euro ncap

व्यस्कों के साथ ही बच्चों के लिए भी यह एसयूवी बेहद सुरक्षित है। टेस्ट के दौरान सीआरएस इंस्टालेशन चैक में एसयूवी को 12 में से 12, सेफ्टी फीचर्स के लिए 13 में से आठ और छह से 10 साल के बच्चों के लिए क्रैश टेस्ट में लैटरल इम्पैक्ट के पूरे आठ और फ्रंटल इम्पैक्ट के लिए पूरे 16 नंबर हासिल हुए। कुल मिलाकर बच्चों के लिए इस एसयूवी ने सुरक्षा के लिए 44 नंबर हासिल किए जो 100 फीसदी में से 89 फीसदी स्कोर है।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

विज्ञापन

पैदल यात्रियों के लिए कितनी सुरक्षित

Jeep Grand Cherokee SUV crash test, know how safe for passengers
For Reference Only - फोटो : euro ncap

पैदल यात्रियों के लिए एसयूवी काफी सुरक्षित है। क्रैश टेस्ट के दौरान इसने साइकिल सवार के लिए नौ में से आठ और पैदल यात्रियों के लिए नौ में से सात नंबर हासिल किए। कुल मिलाकर इसे 28.8 नंबर हासिल हुए जो 100 फीसदी में से 81 फीसदी स्कोर है।
 

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed