फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Helmet Buying Tips: कैसे खरीदें अपने लिए सही हेलमेट, सुरक्षित सफर के लिए इन पांच टिप्स को रखें ध्यान

Sun, 19 Feb 2023 12:37 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 19 Feb 2023 12:37 PM IST
सार

अगर आप भी दो पहिया वाहन की सवारी करते हैं तो आपको जरूर पता होगा कि सुरक्षित रहने के लिए हेलमेट कितना जरूरी होता है। किस तरह से अपने लिए सुरक्षित हेलमेट खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
How to buy the right helmet for yourself, keep these five tips in mind for a safe journey
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

दो पहिया वाहन को चलाने से लेकर खुद को सुरक्षित रखने के लिए हेलमेट कितना उपयोगी होता है। यह बात उन सभी लोगों को जरूर पता होगी जो दो पहिया वाहन पर सवारी करते हैं। कई बार लोग कुछ पैसे बचाने के चक्कर में ऐसे हेलमेट खरीद लेते हैं, जो हादसे के बाद दो पहिया वाहन सवार की जान बचाने की जगह और नुकसान कर देते हैं। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि अपने लिए किस तरह सही हेलमेट को खरीदा जा सकता है।

क्यों जरूरी है हेलमेट

How to buy the right helmet for yourself, keep these five tips in mind for a safe journey
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

अधिकतर लोग हेलमेट को सिर्फ चालान से बचने के लिए लगाते हैं। लेकिन यह सही बात नहीं है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट को लगाने से ना सिर्फ आप चालान से बच सकते हैं, बल्कि हादसा होने पर आप अपने सिर और मुंह को गंभीर चोट से भी बचा पाते हैं।

यह भी पढ़ें - Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ

स्टाइलिश हेलमेट से रहें दूर

How to buy the right helmet for yourself, keep these five tips in mind for a safe journey
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

बाजार में आजकल कई तरह के डिजाइन वाले हेलमेट मिलते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन हर जगह से हेलमेट के कई विकल्प आसानी से मिल जाते हैं। कुछ हेलमेट को देखते ही खरीदने का मन करता है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि स्टाइलिश हेलमेट के साथ सुरक्षा भी पूरी मिले। इसलिए स्टाइलिश हेलमेट की जगह उसी हेलमेट को खरीदना सही रहता है जो पूरी तरह से आपके सिर और मुंह को ढक सके।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

विज्ञापन
विज्ञापन

क्वालिटी है जरूरी

How to buy the right helmet for yourself, keep these five tips in mind for a safe journey
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कभी-भी कुछ पैसे बचाने के लिए लोग सस्ते हेलमेट खरीद लेते हैं। ऐसे हेलमेट पहनकर सफर करने के दौरान कई बार पुलिस भी आपको रोक लेती है और फिर चालान काट दिया जाता है। वहीं हादसे के समय हल्की क्वालिटी के हेलमेट जल्दी टूट जाते हैं, जिससे चोट लगने का खतरा हो जाता है। इसलिए हमेशा आईएसआई मार्क वाले अच्छे हेलमेट को खरीदना सही रहता है।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
 

विज्ञापन

साइज भी अहम

How to buy the right helmet for yourself, keep these five tips in mind for a safe journey
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

जब भी हेलमेट खरीदने जाएं तो हमेशा उसे अच्छे से चेक करें। एक बार क्वालिटी से संतुष्ट हो जाएं तो फिर उसे पहनकर भी देखें। हर व्यक्ति के सिर का आकार अलग होता है, वहीं हेलमेट भी कई साइज में मिलते हैं। इसलिए जब भी हेलमेट खरीदे उसे पहनकर देखें कि वह आपको फिट हो रहा है या नहीं और अगर ज्यादा टाइट या लूज हो तो दूसरा हेलमेट लेना बेहतर होता है।
 

यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed