फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   How Elon Musk’s 2015 Tweet Brought Ashok Elluswamy to Tesla’s AI and Autopilot Team

Elon Musk: एक ट्वीट से मिली टेस्ला के AI प्रमुख अशोक एलुस्वामी को नौकरी, एलन मस्क ने बताया किस्सा

Mon, 27 Oct 2025 10:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 27 Oct 2025 10:11 PM IST
सार

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में बताया कि कैसे उनके एक साधारण सोशल मीडिया पोस्ट ने टेस्ला की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टीम को दिशा दे दी। और इसी के जरिए अशोक एलुस्वामी जैसी प्रतिभा को कंपनी में जोड़ा गया, जो आज टेस्ला के ऑटोपायलट और AI ईकाई के प्रमुख हैं।

विज्ञापन
How Elon Musk’s 2015 Tweet Brought Ashok Elluswamy to Tesla’s AI and Autopilot Team
एलन मस्क - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में बताया कि कैसे उनके एक साधारण सोशल मीडिया पोस्ट ने टेस्ला की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टीम को दिशा दे दी। और इसी के जरिए अशोक एलुस्वामी जैसी प्रतिभा को कंपनी में जोड़ा गया, जो आज टेस्ला के ऑटोपायलट और AI ईकाई के प्रमुख हैं।
विज्ञापन


ये कहानी 2015 की है, जब मस्क ने सोशल मीडिया ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट डाली थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि टेस्ला "ऑटोपायलट सॉफ्टवेयर टीम को बढ़ा रही है" ताकि "जनरलाइज्ड फुल ऑटोनॉमी" हासिल की जा सके। साथ ही उन्होंने सीधे ईमेल के जरिए आवेदन करने का न्योता दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Air Pollution: दिल्ली में एक नवंबर से लागू होगा सख्त नियम, गैर-बीएस6 कमर्शियल गाड़ियां प्रतिबंधित 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Automobile Industry: दक्षिण अफ्रीका भारतीय कार कंपनियों की नई मंजिल, अब होगी स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत

ट्वीट जिसने बदली एक इंजीनियर की जिंदगी
हाल ही में यह पुरानी ट्वीट फिर से X पर वायरल हुई, जब एक यूजर ने लिखा, "वो ट्वीट जिसके जवाब में अशोक ने आवेदन किया और टेस्ला में नौकरी पाई।" एलन मस्क ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि यह ट्वीट दरअसल टेस्ला की उस रणनीति का हिस्सा थी जिसके तहत कंपनी ने अपनी AI टीम को जमीन से खड़ा किया।

मस्क ने लिखा, "एक ट्वीट या पोस्ट ही वो तरीका था जिससे मैंने टेस्ला के दर्जनभर स्टार्टअप-जैसे प्रोजेक्ट शुरू किए। टेस्ला ने बहुत कम कंपनियां खरीदी हैं। हमारी 90 प्रतिशत ग्रोथ ऑर्गेनिक है। हमने 'कोर स्ट्रेंथ्स' को प्ले नहीं किया, बल्कि उन्हें खुद बनाया।" 

यह भी पढ़ें - EV: हिमाचल में अब डीजल-पेट्रोल टैक्सियां बनेंगी इलेक्ट्रिक, मिलेगी 40 प्रतिशत सब्सिडी, सरकार ने दी मंजूरी

यह भी पढ़ें - Top-5 Premium EV: भारत में तेजी से बढ़ रही प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों की रेस, ये हैं टॉप-5 दमदार ईवी

सोशल मीडिया से सीधा टैलेंट हायर करना
यह उदाहरण दिखाता है कि मस्क पारंपरिक तरीकों की बजाय सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके सीधे टैलेंट तक पहुंचना पसंद करते हैं। 2015 की वह ट्वीट टेस्ला के ऑटोपायलट AI टीम की नींव साबित हुई> जो आज कंपनी की इलेक्ट्रिक और सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक का सबसे बड़ा आधार है।

एलन मस्क की वह ऐतिहासिक ट्वीट
मस्क ने ट्वीट किया था, "टेस्ला में ऑटोपायलट सॉफ्टवेयर टीम को व्यापक रूप से पूर्ण स्वायत्तता हासिल करने के लिए तैयार किया जा रहा है। दिलचस्पी होने पर, autopilot@teslamotors.com पर संपर्क करें।"

यह भी पढ़ें - Top 5 Affordable Bikes: भारत में रोजाना सफर के लिए टॉप-5 सस्ती और भरोसेमंद बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Car Insurance: क्या कम ड्राइव करने वालों के लिए कार बीमा का 'जितना चलाओ, उतना भरो' पॉलिसी सस्ता पड़ता है? जानें डिटेल्स 

कौन हैं अशोक एलुस्वामी
अशोक एलुस्वामी इस समय में टेस्ला के ऑटोपायलट सॉफ्टवेयर डिवीजन के डायरेक्टर हैं। और कंपनी की AI टीम में शामिल होने वाले पहले इंजीनियर थे। उन्होंने कार्नेगी मेलॉन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और 2015 में एलन मस्क की ट्वीट का जवाब देकर टेस्ला जॉइन की थी।

टेस्ला से पहले अशोक WABCO व्हीकल कंट्रोल सिस्टम्स और फॉल्क्सवैगन जैसी कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में टेस्ला का ऑटोपायलट और फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) सिस्टम कंपनी के ऑटोनॉमस व्हीकल विजन का केंद्र बन चुका है।

मस्क कई बार सार्वजनिक रूप से एलुस्वामी और उनकी टीम की तारीफ कर चुके हैं। जिन्होंने टेस्ला को पूरी तरह सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाया है। 

यह भी पढ़ें - Car Exports: भारत से यात्री वाहन निर्यात में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें किस कंपनी ने किया कितना निर्यात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed