फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   HOP Electric Mobility launches two Electric Scooters HOP LEO and HOP LYF know price range and features electric vehicles in india

न्यू लॉन्च: दो दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फुल चार्ज में चलते हैं 125 किमी, जानें कीमत

Thu, 17 Jun 2021 06:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 17 Jun 2021 06:50 PM IST
सार

HOP इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों में इंटरनेट, जीपीएस और मोबाइल एप जैसे कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 125 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देते हैं।

विज्ञापन
HOP Electric Mobility launches two Electric Scooters HOP LEO and HOP LYF know price range and features electric vehicles in india
HOP LEO and HOP LYF Electric Scooters - फोटो : HOP Electric Mobility

विस्तार

HOP Electric Scooters Launched: इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली जयपुर स्थित HOP Electric Mobility (HOP इलेक्ट्रिक मोबिलिटी) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च किए हैं। कंपनी के इन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का नाम HOP Lyf और HOP Leo है। HOP LEO की एक्स-शोरूम कीमत 72,500 रुपये रखी गई है। वहीं, HOP LYF की एक्स-शोरूम कीमत 65,500 रुपये है। आकर्षक डिजाइन वाले इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में इंटरनेट, जीपीएस और मोबाइल एप जैसे कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 125 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देते हैं। इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में 72V आर्किटेक्चर, हाई परफॉर्मेंस मोटर और 19.5 लीटर के बूट स्पेस मिलता है। इन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के जरिए कंपनी का लक्ष्य युवा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करना है। कंपनी ने कहा है कि वह इस वित्त वर्ष के आखिर तक भारतीय बाजार में कम से कम पांच इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लॉन्च करेगी। यहां आपको बता रहें हैं इन दो नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स HOP Lyf और HOP Leo की ड्राइविंग रेंज, फीचर्स और कीमत से जुड़ी अहम बातें। 
विज्ञापन

HOP Lyf की खासियतें

HOP Electric Mobility launches two Electric Scooters HOP LEO and HOP LYF know price range and features electric vehicles in india
HOP LYF Electric Scooter - फोटो : HOP Electric Mobility
लुक और डिजाइन
HOP Lyf और HOP Leo ये दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर ट्रेंडी डिजाइन और आकर्षक लुक वाले हैं। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों को आकर्षक कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। दोनों स्कूटर में तुलना करें तो HOP Lyf स्कूटर का डिजाइन ज्यादा शार्प है। यह एक्सटेंशन के साथ वी-आकार के फ्रंट एप्रन के साथ आता है। वहीं HOP Lyf की खास बात यह है कि इसमें बैक सपोर्ट दिया गया है। यह पीछे बैठने वाली सवारी को आरामदायक यात्रा का अनुभव देता है। 

HOP Lyf की रेंज
HOP Lyf को कंपनी ने Lyf Basic, Lyf और Lyf Extended वेरिएंट्स में पेश किया है। कंपनी का दावा है कि इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में 125 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज मिलती है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे की है। इसके साथ ही ये 180 किलोग्राम का भार उठाने में सक्षम हैं और इनमें 19.5-लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर में इंटरनेट, जीपीएस और मोबाइल ऐप जैसे कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

HOP Leo की खास बातें

HOP Electric Mobility launches two Electric Scooters HOP LEO and HOP LYF know price range and features electric vehicles in india
HOP LEO Electric Scooter - फोटो : HOP Electric Mobility
HOP LEO इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन वेरिएंट्स - LEO Basic, LEO और LEO Extended में पेश किए गए हैं। लुक और डिजाइन की बात करें तो यह स्कूटर बोल्ड और स्टाइलिश लुक वाला है। इसके फ्रंट एप्रन लाइफ से काफी अलग है। दोनों स्कूटरों में जो चीजें एक जैसी हैं वे हैं एलईडी हेडलाइट, स्पोर्टी रियर व्यू मिरर, पूरी तरह से डिजिटल डिस्प्ले, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और फ्रंट स्टोरेज स्पेस शामिल हैं। दोनों स्कूटरों में सवार और पीछे बैठने वालों के लिए आरामदायक एर्गोनॉमिक्स हैं।
 
HOP Leo की रेंज
इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ड्यूल 2X लिथियम ऑयन बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के मुताबिक इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की रेंज 125 किलोमीटर की है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे की है। कंपनी का कहना है कि LEO Extended की इलेक्ट्रिक मोटर 2.7kW तक का मैकेनिकल पावर दे सकती है। 

जल्द आएगी नई ई-बाइक
HOP Lyf और Leo दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर की रनिंग कॉस्ट (लागत) काफी कम है। इसके अलावा HOP अपनी नई ई-बाइक OXO 100 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। और यह एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed