फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Highest Average Bikes: सभी को पसंद हैं ये पांच बाइक्स, कम कीमत और एवरेज में हैं बेहतरीन, जानें डिटेल

Mon, 01 May 2023 04:17 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 01 May 2023 04:17 PM IST
सार

देश में ऐसी बाइक्स को ज्यादा पसंद किया जाता है, जो फीचर्स, दमदार इंजन और एवरेज के मामले में बेहतरीन हों। कौन सी पांच बाइक्स कम कीमत के साथ ज्यादा एवरेज देती हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
honda shine livo bajaj ct110 tvs sport and hero hr dlx are best bikes for average and price, know details
Hero HF Deluxe BS6 - फोटो : Social Media

भारत में कुछ ऐसी बाइक्स सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं, जिनसे बेहतरीन एवरेज मिलता है। इनके साथ ही इन बाइक्स की कीमत भी काफी कम रहती है। हम इस खबर में आपको ऐसी पांच बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं, जो अपने सबसे ज्यादा एवरेज देने का वादा करती हैं।

टीवीएस स्पोर्ट

honda shine livo bajaj ct110 tvs sport and hero hr dlx are best bikes for average and price, know details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : tvs motors
टीवीएस की ओर से स्पोर्ट एक ऐसी बाइक है जो कम कीमत के साथ ही ज्यादा एवरेज देती है। इस बाइक में कंपनी की ओर से 109.7 सीसी का इंजन मिलता है, जिससे 8.18 बीएचपी और 8.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस बाइक को तीन वैरिएंट और सात रंगों के विकल्प में खरीदा जा सकता है। बाइक की उत्तर प्रदेश में एक्स शोरुम कीमत 53875 रुपये से शुरू होती है। जानकारी के मुताबिक इस बाइक से करीब 70 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज मिलता है।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान

हीरो एचएफ डीलक्स

honda shine livo bajaj ct110 tvs sport and hero hr dlx are best bikes for average and price, know details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hero motocorp
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से एचएफ डीलक्स बाइक को ऑफर किया जाता है। बाइक में 97.2 सीसी का एयर कूल्ड फोर स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर ओएचसी इंजन मिलता है। जिससे 7.91 बीएचपी और 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह बाइक चार वैरिएंट और 10 रंगों में उपलब्ध है। इसकी दिल्ली में कीमत 60760 रुपये एक्स शोरुम है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 67208 रुपये है। जानकारी के मुताबिक इसे एक लीटर पेट्रोल में करीब 65 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज सीटी 110 एक्स

honda shine livo bajaj ct110 tvs sport and hero hr dlx are best bikes for average and price, know details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : bajaj auto
देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता बजाज की ओर से सीटी110 एक्स को ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में करीब 70 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। इसमें कंपनी की ओर से 115.45 सीसी का फोर स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जिससे 8.6 पीएस की पावर के साथ 9.81 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक है और इसे तीन कलर के विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
विज्ञापन

होंडा एसपी 125

honda shine livo bajaj ct110 tvs sport and hero hr dlx are best bikes for average and price, know details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : honda 2 wheelers
बेहतरीन डिजाइन के साथ होंडा की एसपी 125 को ऑफर किया जाता है। बाइक में 123.94 सीसी का फोर स्ट्रोक एसआई इंजन दिया जाता है। जिससे बाइक को आठ किलोवाट की पावर के साथ 10.9 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जानकारी के मुताबिक बाइक को एक लीटर पेट्रोल में करीब 65 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी कीमत की शुरूआत 85131 रुपये से होती है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed