{"_id":"64522ad132a88caea5077bcd","slug":"honda-announce-name-of-its-upcoming-suv-as-honda-elevate-know-launch-time-features-and-other-details-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Honda Elevate: होंडा ने किया नई एसयूवी के नाम का एलान, जानें कब होगी लॉन्च, कैसे मिलेंगे फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda Elevate: होंडा ने किया नई एसयूवी के नाम का एलान, जानें कब होगी लॉन्च, कैसे मिलेंगे फीचर्स
Wed, 03 May 2023 03:22 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 03 May 2023 03:22 PM IST
सार
होंडा कार्स इंडिया की ओर से जल्द ही नई एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी की ओर से इसे क्या नाम दिया गया है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : honda cars
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापानी कार बनाने वाली कंपनी होंडा की भारतीय ईकाई की ओर से जल्द ही एक नई एसयूवी को भारतीय बाजार में लाया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि लॉन्च से पहले कंपनी की ओर से इसका नाम एलान किया गया है। एसयूवी का क्या नाम होगा और इसमें क्या खूबियां होंगी। इसकी जानकारी भी हम इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
कंपनी ने किया नाम का एलान
होंडा मोटर्स की ओर से नई एसयूवी के लॉन्च से पहले नाम का एलान किया गया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नई एसयूवी का नाम एलीवेट होगा। इसके साथ ही कंपनी ने एसयूवी के नाम की एक फोटो भी साझा की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
कब होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि इस एसयूवी को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस एसयूवी को छह जून को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से सही तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। इसे कंपनी ने ग्लोबल मॉडल के तौर पर बनाया है। ऐसे में भारत के साथ ही यह कई अन्य बाजारों में भी लॉन्च की जा सकती है।
यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
कैसा होगा डिजाइन
होंडा की ओर से बताया गया है कि एसयूवी को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसका डिजाइन और फीचर्स को इस तरह से ऑफर किया जाएगा, जिससे यह अर्बन एसयूवी सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को दर्ज करा पाएगी। शहरी लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को देखते हुए इसे डिजाइन किया गया है और भारत ऐसा पहला बाजार होगा, जिसमें इसे लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
किनसे होगा मुकाबला
मिड साइज एसयूवी के तौर पर होंडा की एलीवेट को लाया जाएगा। ऐसे में इससे मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टॉस जैसी एसयूवी को चुनौती मिलेगी।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
कैसे होंगे फीचर्स
कंपनी की ओर से अभी इसके फीचर्स और अन्य जानकारियों को साझा नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें एलईडी डीआरएल, एलईडी लाइट्स, सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, पुश बटन स्टार्ट, की-लैस एंट्री, वायरलेस चार्जर, एबीएस, ईबीडी, हिल स्टार्ट असिस्ट, टीपीएमएस, एयरबैग, 1.5 लीटर इंजन के साथ ही कई और खूबियों को दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च