फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   HMSI launches All-New NX200 Motorcycle Know Price Features Specifications

Honda NX200: होंडा ने लॉन्च की नई एडवेंचर मोटरसाइकिल NX200, जानें कीमत, फीचर्स और खासियतें

Thu, 13 Feb 2025 07:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 13 Feb 2025 07:49 PM IST
सार

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने गुरुवार को अपनी नई एडवेंचर मोटरसाइकिल NX200 लॉन्च की। यह बाइक खासतौर पर उन राइडर्स के लिए बनाई गई है जो रोमांचक सफर और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए एक बेहतरीन विकल्प चाहते हैं।

विज्ञापन
HMSI launches All-New NX200 Motorcycle Know Price Features Specifications
Honda NX200 - फोटो : HMSI

विस्तार

Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने गुरुवार को अपनी नई एडवेंचर मोटरसाइकिल NX200 लॉन्च की। यह बाइक खासतौर पर उन राइडर्स के लिए बनाई गई है जो रोमांचक सफर और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए एक बेहतरीन विकल्प चाहते हैं। नई Honda NX200 की कीमत करीब पौने दो लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। 
विज्ञापन

वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन
NX200 को तीन रंगों - एथलेटिक ब्लू मेटैलिक, रेडिएंट रेड मेटैलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक के साथ एक ही वैरिएंट में पेश किया गया है। NX200 अब भारत भर में HMSI के सभी रेड विंग और बिग विंग डीलरशिप पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन पावर और गियरबॉक्स
NX200 में अपडेटेड OBD2B-अनुरूप 184.4cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन लगा है, जो 8500 RPM पर 12.5 kW का पावर और 6000 RPM पर 15.7 Nm का पीक टॉर्क देता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। शहर में कहीं आने-जाने और हाईवे राइड दोनों के लिए डिजाइन किया गया, यह इंजन विभिन्न इलाकों में बेहतर पावर डिलीवरी, फ्यूल एफिशिएंसी (ईंधन दक्षता) और राइडिंग एक्सपीरियंस सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन

डिजाइन और परफॉर्मेंस
ऑल-न्यू NX200 का डिजाइन होंडा की मशहूर NX500 से प्रेरित है और यह होंडा की प्रीमियम एडवेंचर बाइक्स की तरह दमदार लुक देती है। स्टाइलिंग की बात करें तो, NX200 अपने मस्कुलर फ्यूल टैंक, आकर्षक ग्राफिक्स और कमांडिंग स्टांस के साथ सबसे अलग है। इसमें ऑल-एलईडी हेडलैंप, स्लीक एलईडी विंकर्स और एक आकर्षक एक्स-आकार का एलईडी टेल लैंप है, जो सड़क पर एक खास मौजूदगी दर्ज करता है। 

फीचर्स
NX200 में सुविधा और राइडर कंट्रोल को बढ़ाने के लिए हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और होंडा रोडसिंक एप को सपोर्ट करने वाला 4.2 इंच का फुल-डिजिटल TFT डिस्प्ले है। जिससे राइडर नेविगेशन एक्सेस कर सकते हैं, कॉल नोटिफिकेशन और SMS अलर्ट हासिल कर सकते हैं। चलते-फिरते डिवाइस को आसानी से चार्ज करने के लिए इसमें एक नया USB C-टाइप चार्जिंग पोर्ट भी है।

NX200 में होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) की सुविधा है, जो अलग-अलग सड़क स्थितियों में ऑप्टिमल रियर-व्हील ट्रैक्शन सुनिश्चित करता है। इसमें एक असिस्ट और स्लिपर क्लच भी है जो आसान गियर शिफ्ट की सुविधा देता है। और आक्रामक डाउनशिफ्टिंग के दौरान रियर-व्हील लॉक होने से बचाता है। बढ़ी हुई सुरक्षा के लिए, मोटरसाइकिल अब डुअल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) से लैस है। जो हर यात्रा पर सटीक ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और राइडर का आत्मविश्वास बढ़ाता है।

होंडा की उम्मीदें
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और CEO, श्री त्सुत्सुमु ओतानी ने कहा, "होंडा हमेशा नई तकनीकों और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए प्रोडक्ट्स लाने की कोशिश करता है। नई NX200 हमारे उसी प्रयास का हिस्सा है, जो एडवेंचर और परफॉर्मेंस के बेहतरीन अनुभव को और अधिक लोगों तक पहुंचाएगी। यह बाइक उन राइडर्स के लिए बनाई गई है जो हर सफर को रोमांचक बनाना चाहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed