{"_id":"6411b0624de4a5ed230856c7","slug":"hero-electric-launced-three-new-scooters-in-indian-market-optima-cx-5-0-optima-cx-2-0-and-hero-nyx-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hero Electric: हीरो इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किए तीन नए स्कूटर्स, जानें क्या हैं खूबियां और कितनी है कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hero Electric: हीरो इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किए तीन नए स्कूटर्स, जानें क्या हैं खूबियां और कितनी है कीमत
Wed, 15 Mar 2023 05:19 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 15 Mar 2023 05:19 PM IST
सार
हीरो इलेक्ट्रिक की ओर से तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च किया गया है। तीनों स्कूटर्स में क्या खूबियां हैं और इन्हें किस कीमत पर पेश किया गया है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हीरो इलेक्ट्रिक की ओर से भारतीय बाजार में तीन नए स्कूटर्स को लॉन्च किया गया। कंपनी ने ऑप्टिमा सीएक्स 5.0, ऑप्टिमा सीएक्स 2.0 और एनवाईएक्स स्कूटर को लॉन्च किया। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि तीनों स्कूटर्स को किस कीमत पर लॉन्च किया गया है और इनमें क्या खूबियां दी गई हैं।
विज्ञापन
क्या हैं खूबियां
हीरो इलेक्ट्रिक की ओर से लॉन्च किए गए ऑप्टिमा 5.0 में कंपनी ने ड्यूल बैटरी ऑफर की है। वहीं ऑप्टिमा 2.0 में सिंगल बैटरी को दिया गया है। एनवाईएक्स 5.0 में भी कंपनी की ओर से ड्यूल बैटरी सेट-अप दिया गया है। तीनों ही स्कूटर्स जापानी तकनीक के साथ आएंगे जिनमें जर्मन ईसीयू तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
कैसी है बैटरी
जानकारी के मुताबिक ऑप्टिमा 5.0 में तीन किलोवॉट आवर की सी5 लिथियम आयन बैटरी दी गई है। जिसे चार्ज होने में करीब तीन घंटे का समय लगता है। वहीं ऑप्टिमा 2.0 को चार्ज करने में करीब साढ़े चार घंटे का समय लगता है। वहींं एनवाई एक्स 5.0 में तीन किलोवॉट आवर की बैटरी दी गई है, जिसे तीन घंटे में चार्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक
मिलेंगे सेफ्टी फीचर्स
कंपनी की ओर से तीनों स्कूटर्स में बैटरी सेफ्टी अलार्म, ड्राइव मोड लॉक, रिवर्स रोल प्रोटेक्शन और साइड स्टैंड सेंसर जैसे फीचर्स को दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
इन रंगों में उपलब्ध हैं
तीनों स्कूटर्स को कई रंगों के विकल्प में उपलब्ध करवाया गया है। ऑप्टिमा 5.0 को डार्क मैट ब्लू और मैट मैरून रंग में उपलब्ध करवाया गया है। ऑप्टिमा 2.0 को डार्क मैट ब्लू और चारकोल ब्लैक, एनवाईएक्स 5.0 को चारकोल ब्लैक और पर्ल वाइट जैसे रंगों में खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
कितनी है कीमत
तीनों ही स्कूटर्स को कंफर्ट एंड स्पीड और सिटी स्पीड स्कूटर सेगमेंट में पेश किया गया है। जिनकी कीमत 85 हजार रुपये से 1.30 लाख रुपये तक है। कंफर्ट सेगमेंट स्कूटर की कीमत 85 हजार रुपये और सिटी स्पीड स्कूटर सेगमेंट की कीमत को 1.05 से 1.30 लाख रुपये के बीच रखा गया है।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान