भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर का बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय कंपनी जीटी फोर्स ने बाजार में दो नए स्कूटर्स को उतारा है। जिन्हें कम दूरी की यात्रा के लिए बनाया गया है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि इन स्कूटर्स की क्या कीमत होगी और इनको कितनी दूरी तक चलाया जा सकता है।
कितनी है कीमत
2 of 5
जीटी फोर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : GT Force
कंपनी ने जिन दो नए स्कूटर्स को लॉन्च किया है उनमें जीटी ड्राइव प्रो और जीटी सोल वेगास हैं। इनमें से जीटी सोल वेगास की एक्स शोरूम कीमत 47370 रूपये है जबकि जीटी ड्राइव प्रो की एक्स शोरूम कीमत 67208 रुपये है।
मिलता है बैटरी ऑप्शन
3 of 5
जीटी फोर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : GT Force
जीटी सोल वेगास 60V 28Ah की लेस एसिड बैटरी के साथ 60 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है तो 60V 26Ah लिथियम ऑयन बैटरी वाला स्कूटर 65 किलोमीटर की रेंज के साथ आता है। जीटी ड्राइव प्रो 48V 28Ah लेड एसिड बैटरी और 48V 26Ah लिथियम ऑयन बैटरी के ऑप्शन के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक लेड एसिड बैटरी वाले स्कूटर को फुल चार्ज करने में आठ घंटे का समय लगेगा और लिथियम ऑयन बैटरी वाले स्कूटर को चार्ज करने में चार से पांच घंटे का ही समय लगेगा।
ये भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
ऐसे हैं फीचर्स
4 of 5
जीटी फोर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : GT Force
दोनों ही स्कूटर्स में एंटी थेफ्ट अलार्म के साथ ही रिवर्स मोड, इग्निशियन लॉक स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जीटी सोल वेगास को ग्लॉसी रेड, ग्रे और ऑरेंज कलर के साथ तो जीटी ड्राइव प्रो में वाइट, ब्लू, रेड और चॉकलेट जैसे कलर के ऑप्शन दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
किनसे है मुकाबला
5 of 5
इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय बाजार में जीटी फोर्स स्कूटर का मुकाबला बाउंस इनफिनिटी ई1, हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा सीएक्स सिंगल बैटरी, ओकिनावा आर30 और एवन ई स्कूट जैसे स्कूटर के साथ होगा।
ये भी पढ़ें - Best EV: 15 लाख रुपये के बजट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट, जानें फीचर्स और रेंज से लेकर सबकुछ