मौजूदा समय में देश में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के ऑप्शन के तौर पर टाटा की टिगोर है। टिगोर की एक्स शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है। ऐसे में जिसका बजट इतना ना हो तो अभी तक उसके पास कोई विकल्प नहीं था लेकिन अब बाजार में ऑप्शंस मिलने लगे हैं। ऐसे विकल्प के तौर पर फिलहाल ऑफ्टर मार्केट इलेक्ट्रिक किट मिल रही हैं जो आप अपनी कार में लगा सकते हैं।
डिजायर के लिए बनी इलेक्ट्रिक किट
2 of 5
इलेक्ट्रिक डिजायर
- फोटो : northway motors
महाराष्ट्र के पुणे की कंपनी है जो मारुति की डिजायर कार के लिए इलेक्ट्रिक किट बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्थवे मोटरस्पोर्ट नाम की इस कंपनी से ही आप अपनी डिजायर कार में इलेक्ट्रिक किट लगवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें - Online Car Accessories Sale: अमेजन और फ्लिपकार्ट सेल का उठाएं फायदा, कार के लिए सस्ते में खरीदें एसेसरीज
कितनी है रेंज
3 of 5
इलेक्ट्रिक डिजायर
- फोटो : Northway motors
कंपनी डिजायर कार के लिए दो अलग किट ऑफर करती है। इनमें डिजायर ईजेड और ट्रैवल ईजेड किट हैं। इन किट को कार में लगाने के बाद सिंगल चार्ज में कार की रेंज 120 से 250 किलोमीटर की है। ड्राइव ईजेड किट को लगाने के बाद कार फुल चार्ज होने में पांच से छह घंटे का समय लेगी तो ट्रैवल ईजेड किट वाली कार को फुल चार्ज होने में आठ से दस घंटे का समय लगेगा।
कितनी है टॉप स्पीड
4 of 5
इलेक्ट्रिक डिजायर
- फोटो : Northway Motors
अगर आप इनमें से कोई भी किट अपनी कार में लगाते हैं तो इसके बाद कार कर्मशियल यूज करने पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक जा सकती है। वहीं निजी तौर पर उपयोग करने के दौरान कार की टॉप स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
ये भी पढ़ें - Royal Enfield New Bike: रॉयल एनफील्ड लाएगी दो नई बाइक, लुक में होंगी जबर्दस्त, इतनी होगी कीमत
क्या है कीमत
5 of 5
इलेक्ट्रिक डिजायर
- फोटो : Northway Motors
अब बात करते हैं इलेक्ट्रिक किट की कीमत की। अगर आप अपनी मौजूदा कार में इस किट को लगवाते हैं तो आपको पांच से छह लाख रुपये देने होंगे। नई ईवी के मुकाबले आधी कीमत खर्च कर आप अपनी कार को इलेक्ट्रिक में बदल सकते हैं।