एक अप्रैल 2023 से देशभर में बीएस-6 के दूसरे चरण के नियमों को लागू कर दिया गया है। इसी के साथ देशभर में ऐसे वाहनों को लॉन्च किया जा रहा है जो ई-20 पेट्रोल से चलाए जा सकते हैं। लेकिन क्या हमारे पुराने वाहनों को भी ई-20 पेट्रोल से चलाया जा सकता है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
प्रदूषण कम करने के लिए हुई शुरूआत
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में लगातार प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की ओर से कोशिश की जा रही हैं। वाहन निर्माताओं की ओर से भी ऐसे वाहनों को पेश किया जा रहा है जो कम प्रदूषण करते हैं। इसी क्रम में अब ऐसे वाहनों को पेश किया जा रहा है जो ई-20 पेट्रोल से चलते हैं।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
क्या होता है ई-20 पेट्रोल
3 of 6
Petrol and Diesel will not get Without Vehicle PUC Certificate
- फोटो : Istock
आसान भाषा में समझा जाए तो एक लीटर पेट्रोल में 200 एमएल ईथेनॉल को मिक्स किया जाता है तो वह ई-20 पेट्रोल बन जाता है। पहले देश में मिलने वाले पेट्रोल में 10 फीसदी ईथेनॉल को मिलाया जाता था। लेकिन अब इसकी मात्रा बढ़ाकर 20 फीसदी की जा रही है। ईथेनॉल को गन्ने के जूस से शुगर फार्मेंटिंग करके बनाया जाता है।
यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
क्या हैं फायदे
4 of 6
Petrol and Diesel will not get Without Vehicle PUC Certificate
- फोटो : Istock
ई-20 पेट्रोल का मकसद वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को कम करना है। भारत में लाखों की संख्या में वाहन सड़कों पर चलते हैं। सभी को पेट्रोल और डीजल से चलाया जाता है, जिससे बड़ी संख्या में प्रदूषण होता है और इसके साथ ही सरकार को पेट्रोल को भारी मात्रा में आयात करना पड़ता है, जिससे करोड़ों डॉलर की मुद्रा विदेशों में जाती है। लेकिन पेट्रोल में लगातार ईथेनॉल की मात्रा को बढ़ाने से जहां सरकार को कम मात्रा में पेट्रोल को आयात करना पड़ेगा वहीं इससे प्रदूषण में भी कमी आएगी।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
पुराने वाहनों में ई-20
5 of 6
Petrol and Diesel will not get Without Vehicle PUC Certificate
- फोटो : Istock
अब सवाल आता है कि नए वाहन में ई-20 ईंधन के लिए जरूरी सिस्टम दिया जा रहा है। लेकिन क्या पुराने वाहनों को भी ई-20 से चलाया जा सकता है। इसका सीधा जवाब है कि पुराने वाहनों को भी ई-20 पेट्रोल से चलाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल