फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   ducati scrambler 2g booking starts in india, may launch soon know engine specification features

Ducati Scrambler 2G: डुकाटी ने भारत में शुरू की इस दमदार बाइक की बुकिंग, जल्द हो सकती है लॉन्च

Thu, 17 Aug 2023 04:56 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 17 Aug 2023 04:56 PM IST
सार

डुकाटी की ओर से भारतीय बाजार में नई बाइक के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस बाइक में क्या फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते है्ं।

विज्ञापन
ducati scrambler 2g booking starts in india, may launch soon know engine specification features
For Reference Only - फोटो : ducati

विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डुकाटी की ओर से भारत में जल्द ही नई बाइक को लाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस बाइक के लिए कंपनी ने बुकिंग शुरू कर दी हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी ने किस बाइक के लिए बुकिंग शुरू की हैं और इसमें क्या खूबियां हैं।

विज्ञापन


बुकिंग हुई शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डुकाटी ने देश में अपनी नई बाइक की बुकिंग को शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से स्क्रैम्बलर 2जी के लिए बुकिंग ली जा रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने वैरिएंट में आएगी
जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से बाइक को कुल तीन वैरिएंट में लाया जा सकता है। इनमें आइकॉन, फुल थ्रॉटल, नाइटशिफ्ट शामिल हैं। इस बाइक को कंपनी ने नए बोल्ट ऑन सब फ्रेम पर डिजाइन किया है। जिससे इसका वजन करीब चार किलो तक कम हो गया है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें


कैसे हैं फीचर्स
कंपनी की ओर से स्क्रैम्बलर 2जी में नई सीट, फ्यूल टैंक, ग्राफिक्स, साइड पैनल, काले रंग में एग्जॉस्ट, एलईडी टर्न सिग्नल, क्विक शिफ्टर, अलॉय व्हील्स पर लाल टैग सहित ड्यूल डिस्क ब्रेक, 4.3 इंच टीएफटी डिस्प्ले जैसे फीचर्स को दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, रोड और स्पोर्ट राइडिंग मोड्स को दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें

कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से बाइक में 803 सीसी का दो वॉल्व एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 73 बीएचपी की पावर और 65 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में छह स्पीड गियरबॉक्स को दिया गया है। बाइक का कुल वजन 185 किलोग्राम है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

कितनी होगी कीमत
डुकाटी की स्क्रैम्बलर 2जी बाइक की कीमत की शुरूआत 10.39 लाख रुपये से होगी और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत करीब 12 लाख रुपये होगी। बाइक के लॉन्च की आधिकारिक जानकारी अभी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed