फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drive Belt: कार का बेहद जरूरी हिस्सा है ड्राइव बेल्ट, खराब होने पर आती है ऐसी आवाज और होते हैं ये नुकसान

Thu, 29 Dec 2022 07:37 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 29 Dec 2022 07:37 PM IST
सार

कार में ड्राइव बेल्ट काफी जरूरी पार्ट होता है। अगर यह खराब हो जाए तो कार के इंजन से अलग तरह की आवाज आती है। खराब होने पर इसे बदल देना बेहतर होता है।

विज्ञापन
Drive belt is a very important part of the car, when it gets damaged, chik chik sound comes from engine
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कार के कई ऐसे हिस्से होते हैं जिन्हें समय-समय पर बदलने की जरूरत पड़ती है। इन्हीं में से एक पार्ट ड्राइव बेल्ट होती है। अगर यह खराब हो जाए तो इंजन से अलग तरह की आवाज आती है। ऐसा होने पर उसे बदलना बेहतर होता है लेकिन ऐसा ना किया जाए तो फिर कई पार्ट्स पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हम इस खबर में आपको ड्राइव बेल्ट के खराब होने पर मिलने वाले संकेतों की जानकारी दे रहे हैं।

क्या होता है ड्राइव बेल्ट का काम

Drive belt is a very important part of the car, when it gets damaged, chik chik sound comes from engine
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

ड्राइव बेल्ट कार के कुछ जरूरी हिस्सों को पावर की सप्लाई देती है। इनमें एसी, अल्टरनेटर, स्टेयरिंग और वाटर पंप जैसे अहम हिस्से शामिल हैं। अगर यह खराब हो जाए तो कार स्टार्ट करने पर अलग तरह की आवाज आने लगती है। जिसके बाद इसे बदल देना बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

एसी में खराबी

Drive belt is a very important part of the car, when it gets damaged, chik chik sound comes from engine
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

ड्राइव बेल्ट इंजन की स्पीड से ऑपरेट होती है। कई तरह के पार्ट के साथ ही यह एसी को भी चलाती है। अगर यह खराब हो जाए तो कार का एसी सही तरीके से काम नहीं करेगा और इससे कार के इंजन पर भी लोड पड़ता है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन करता है शोर

Drive belt is a very important part of the car, when it gets damaged, chik chik sound comes from engine
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कार स्टार्ट करने के बाद अलग तरह की आवाज आने लगे तो संभव है कि कार की ड्राइव बेल्ट खराब हो गई हो। ऐसा होने पर जल्द से जल्द मेकैनिक के पास जाकर उसे बदलवाना बेहतर रहता है। क्योंकि अगर बीच सफर बेल्ट पतली होकर टूट जाए तो परेशानी हो सकती है।
 

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

विज्ञापन

वाटर पंप को भी मिलती है पावर

Drive belt is a very important part of the car, when it gets damaged, chik chik sound comes from engine
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार के इंजन को ठंडा रखने के लिए वाटर पंप का उपयोग होता है। वाटर पंप को भी ड्राइव बेल्ट के जरिए ही पावर मिलती है। अगर ड्राइव बेल्ट खराब हो जाए तो वाटर पंप को भी जरूरी पावर नहीं मिलेगी जिससे वह अपनी क्षमता से काम नहीं कर पाएगा और इंजन को ठंडा होने में समय लगेगा जिससे कार में ओवरहीट की समस्या आ सकती है।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed