फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Demand for electric vehicles increased in the year 2023, sales exceeded 15 lakhs

Electric Vehicle Sale: साल 2023 में बढ़ी इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग, 15 लाख से ज्यादा हुई बिक्री

Wed, 10 Jan 2024 01:02 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 10 Jan 2024 01:02 PM IST
सार

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फाडा के मुताबिक पिछले साल देशभर में कितने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Demand for electric vehicles increased in the year 2023, sales exceeded 15 lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फाडा के मुताबिक बीते साल में कितने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। साथ ही साल 2022 के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की जानकारी भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


ईवी की बिक्री में बढ़ोतरी
देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोाबाइल डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक साल 2023 के दौरान भी इस सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक पिछले साल देशभर में करीब 15 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी हुई बिक्री
फाडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले साल देशभर में कुल 1529947 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है। जो ईयर ऑन ईयर बेसिस के मुताबिक 49.25 फीसदी की बढ़ोतरी है। जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा बढ़ोतरी इलेक्ट्रिक वाहन के यात्री सेगमेंट में दर्ज हुई।


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

किस सेगमेंट में कितनी बिक्री
आंकड़ों के मुताबिक साल 2023 के दौरान देशभर में 36.09 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 859376 यूनिट्स दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई। तिपहिया सेगमेंट में 65.23 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 582793 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई। इलेक्ट्रिक कमर्शियल सेगमेंट में पिछले साल 114.16 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई और 5673 यूनिट्स रही। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी इलेक्ट्रिक यात्री वाहन सेगमेंट में दर्ज हुई। जानकारी के मुताबिक इस सेगमेंट में 114.71 फीसदी रही और कुल 82105 यूनिट्स की बिक्री बीते साल में हुई।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

साल 2022 में कितनी बिक्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2022 के दौरान देशभर में कुल 1025063 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जिसमें 38240 यूनिट्स इलेक्ट्रिक यात्री वाहन थे। इलेक्ट्रिक कमर्शियल सेगमेंट में साल 2022 के दौरान 2649 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इलेक्ट्रिक तिपहिया सेगमेंट में 352710 यूनिट्स और दो पहिया सेगमेंट में 631464 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed