फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   CSE and DST join hands to develop EV batteries thar are suited to india

Electric Vehicle Battery: इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी का बढ़ेगा उत्पादन, सरकार ने उठाया यह कदम

Tue, 22 Nov 2022 06:31 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 22 Nov 2022 06:31 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने बढ़ा कदम उठाया है। इसके लिए सरकार ने डीएसटी और सीएसई से एक मंच बनाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
CSE and DST join hands to develop EV batteries thar are suited to india
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। ईवी को लेकर सरकार भी बेहद गंभीर है। इसी क्रम में डिपार्टमेंट ऑफ साइसं एंड टेक्नोलॉजी और सेंटर फॉर साइंस एंड इनवायरमेंट की ओर से एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा जो भारत की जरूरतों को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी बनाने में मदद करेगा।

विज्ञापन


तैयार होगा श्वेत पत्र
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नई बैटरी तकनीक को विकसित करने के लिए एक श्वेत पत्र तैयार किया जाएगा। सीएसई ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इसके बाद इस प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए एक मंच को बनाया जाएगा।
विज्ञापन


कुछ समय पहले ईवी बैटरी पर एक बैठक हुई थी। उस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी जिसमें से एक मुद्दा देश में अलग-अलग तापमान और जलवायु के कारण ईवी बैटरी होने वाले प्रभाव पर भी चर्चा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने हैं कई चुनौतियां

सीएसई की कार्यकारी निदेशक अनुसंधान अनुमिता रॉय चौधरी ने कहा कि भारत ईवी कहानी को आगे बढ़ाने के लिए उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहनों के साथ काम कर रहा है, लेकिन लागत, सुरक्षा और चार्जिंग बुनियादी ढांचे के संबंध में चुनौतियां बहुत अधिक हैं।


सीएसई क्लीन एयर एंड सस्टेनेबल मोबिलिटी की सीनियर प्रोग्राम मैनेजर मौसमी मोहंती ने कहा कि इस संयुक्त पहल का उद्देश्य इन कमियों को दूर करना और एक ऐसा मंच तैयार करना है जो सुरक्षित प्रौद्योगिकी समाधानों का आकलन, मूल्यांकन और पहचान करेगा।

सुरक्षित बैटरी की है जरूरत
दो पहिया वाहन के लिए सुरक्षित बैटरी के साथ ही कम दाम वाली बैटरी के लिए समाधान तलाशना एक चुनौती होगी। भारत में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन खरीदने वाला ग्राहक कीमत को लेकर तो सजग रहता ही है, साथ ही उसकी अपेक्षाएं भी काफी ज्यादा होती हैं। भारत के सामने कम कीमत वाली लेकिन ज्यादा सुरक्षित बैटरी बनाने की चुनौती है।


नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन प्लान 2020 के हिस्से के रूप में, भारी उद्योग विभाग ने साल 2015 में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए भारत में ईवी को तेजी से अपनाने के लिए खास योजना योजना तैयार की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed