फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Contribute to reducing the increasing pollution in NCR, use your car in this way

Car Care Tips: एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए दें योगदान, इस तरह उपयोग में लाएं कार

Tue, 07 Nov 2023 12:59 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 07 Nov 2023 12:59 PM IST
सार

दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में प्रदूषण की मात्रा काफी ज्यादा हो गई है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर हो रहा है। किस तरह से अपनी कार से प्रदूषण करने में मदद की जा सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Contribute to reducing the increasing pollution in NCR, use your car in this way
smog in delhi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली और पूरे एनसीआर में इन दिनों प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा हो गया है। वाहनों से भी बड़ी संख्या में प्रदूषण होता है। ऐसे में किन बातों का ध्यान रखकर प्रदूषण को कम करने में मदद की जा सकती है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


आईसी इंजन वाले वाहनों का उपयोग करें कम
अगर प्रदूषण के स्तर में जल्द कमी लानी है, तो कुछ समय के लिए इंजन वाले वाहनों का उपयोग कम करना चाहिए। संभव हो तो कुछ समय के लिए अपनी कार, बाइक आदि का उपयोग ना करके आप मेट्रो या अन्य सार्वजनिक परिवहन कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


करें कार पूलिंग
अगर आपके लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग नहीं करना चाहते तो आप अपनी कार में कार पूलिंग कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने ऑफिस के कुछ सहकर्मियों के साथ अपनी कार में ऑफिस आ और जा सकते हैं। ऐसा करने से अन्य सहकर्मियों की ओर से उपयोग किए जाने वाले वाहन का उपयोग नहीं होगा और प्रदूषण कम करने में सभी का योगदान भी होगा।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी


इलेक्ट्रिक वाहन का करें उपयोग
अगर आप अपने लिए नई कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आप इंजन वाली कार की जगह इलेक्ट्रिक कार को भी खरीद सकते हैं। ऐसा करने से आप प्रदूषण में कमी लाने में तो योगदान देंगे ही साथ ही इससे आपको अपनी कार चलाने में खर्चा भी कम करना होगा।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

सीएनजी का करें उपयोग
अगर आपके पास पहले से ही कार है। लेकिन उसमें सीएनजी नहीं लगी है, तो फिर आप अपनी कार में सीएनजी लगा सकते हैं। कार को सीएनजी से चलाने पर जहां पेट्रोल के मुकाबले कम खर्चा होता है, वहीं ऐसा करने से प्रदूषण में भी कमी लाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

इंजन को रखें फिट
अगर ऊपर बताए किसी भी उपाय को करने में आप सक्षम नहीं हैं। तो फिर आप अपनी कार के इंजन को एकदम फिट रखकर भी अपनी कार से प्रदूषण कम कर सकते हैं। साथ ही आप अपनी कार की उम्र को भी ऐसा करने से बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed