फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pickup Trucks: डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं यूरोप और जापान की सड़कों पर चलें बड़े-बड़े पिकअप, जानें पूरा मामला

Mon, 11 Aug 2025 09:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 09:39 PM IST
सार

यूरोप और जापान में पिकअप ट्रकों की बिक्री बढ़ोतरी में मुख्य बाधाएं सांस्कृतिक प्राथमिकताएं और बुनियादी ढांचा हैं, न कि व्यापार बाधाएं।

विज्ञापन
Donald Trump Pushes for More Giant Pickup Trucks on Europe and Japan’s Roads
Ram 2500 Pickup Truck - फोटो : Ram Trucks
अमेरिका और यूरोप में गाड़ियों को लेकर लोगों की पसंद में सबसे बड़ा फर्क उनके साइज में है। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लोग बड़े एसयूवी और पिकअप ट्रक पसंद करते हैं। जबकि यूरोप और जापान के खरीदार छोटी और ज्यादा माइलेज देने वाली कारों को तरजीह देते हैं। यही वजह है कि पिकअप ट्रक यूरोपियन मार्केट में खास लोकप्रिय नहीं हैं। अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस तस्वीर को बदलना चाहते हैं। उनका कहना है कि वह यूरोप की तंग गलियों में भी इन बड़े पिकअप ट्रकों को दौड़ते देखना चाहते हैं।


यह भी पढ़ें - Royal Enfield Hunter 350: रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च किया हंटर 350 का नया कलर वेरिएंट, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे 
Donald Trump Pushes for More Giant Pickup Trucks on Europe and Japan’s Roads
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
क्या है ट्रंप का तर्क
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि अगर ट्रेड बैरियर्स (व्यापारिक बाधाएं) न हों तो पिकअप ट्रक जापान और यूरोप जैसे बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत बना सकते हैं। हालांकि, उनका मानना है कि असली रुकावट टैरिफ नहीं, बल्कि वहां के लोगों की पसंद, गाड़ियों का साइज और उनकी प्रैक्टिकैलिटी है। यानी साफ है कि सांस्कृतिक पसंद और सड़क-पार्किंग जैसी सुविधाओं की कमी, पिकअप ट्रकों की बिक्री बढ़ाने में सबसे बड़ी रुकावट हैं।

यह भी पढ़ें - Ethanol: E20 पेट्रोल को लेकर जनता की चिताओं के बीच नितिन गडकरी बोले- इथेनॉल है भविष्य का ईंधन
Donald Trump Pushes for More Giant Pickup Trucks on Europe and Japan’s Roads
Toyota Tundra Pickup Truck - फोटो : Toyota
पिकअप ट्रकों का संघर्ष
जापान और यूरोप में ज्यादातर लोग टोयोटा कोरोला, फॉक्सवैगन गोल्फ और रेनो क्लियो जैसी छोटी और किफायती कारों को पसंद करते हैं। वहीं, अमेरिका के दिग्गज कार निर्माता फोर्ड, जनरल मोटर्स और स्टेलैंटिस, कम टैरिफ के बावजूद विदेशों में बहुत छोटी हिस्सेदारी रखते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बारे में ट्रंप ने कहा, "वे हमारी गाड़ियां ले रहे हैं। वे बेहद खूबसूरत फोर्ड F-150 ले रहे हैं, जो यहां बहुत अच्छा करती है। मुझे यकीन है कि यह वहां भी अच्छा करेगी, और जो चीजें यहां लोकप्रिय हैं, वे वहां भी लोकप्रिय होंगी।"

यह भी पढ़ें - Ethanol: कोलकाता में प्रीमियम XP95 और सामान्य पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण की पुष्टि, जनता की चिंता बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Donald Trump Pushes for More Giant Pickup Trucks on Europe and Japan’s Roads
Ford Car - फोटो : Ford
टैरिफ कम करने का वादा
ट्रंप ने जापान में कारों पर मौजूदा 27.5 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 15 प्रतिशत करने का वादा किया है, हालांकि अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। लेकिन टैरिफ घटने के बाद भी चुनौतियां खत्म नहीं होंगी। क्योंकि वहां की सड़कें तंग हैं, पार्किंग स्पेस छोटा है और ईंधन बहुत महंगा है।

यह भी पढ़ें - KTM 160 Duke: केटीएम 160 ड्यूक लॉन्च, कंपनी की भारत में अब तक की सबसे किफायती बाइक, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Old Vehicles: पुरानी गाड़ियों पर बैन को लेकर सीएक्यूएम का बड़ा खुलासा, कोई रिसर्च नहीं की गई 
विज्ञापन
Donald Trump Pushes for More Giant Pickup Trucks on Europe and Japan’s Roads
Cadillac Escalade - फोटो : Cadillac
जापान में अमेरिकी कारों का हाल
2024 में जापान में 37 लाख कारों की बिक्री हुई, लेकिन इनमें से सिर्फ 570 शेवरलेट, 420 कैडिलैक और 120 डॉज थीं। फोर्ड ने वहां पिछले करीब 10 साल से कोई कार नहीं बेची। दूसरी ओर, जीप पिछले एक दशक से जापान में सबसे लोकप्रिय अमेरिकी ब्रांड बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें - Ethanol: इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल विवाद, जब नीति आयोग ने 2021 में सुझाए थे कम दाम और टैक्स छूट 

यह भी पढ़ें - Ethanol: गडकरी का पेट्रोल लॉबी पर वार, कहा- मुझे एक भी कार दिखाइए जो इथेनॉल से खराब हुई हो 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed