फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   China accuses Canada of protectionism as Trudeau govt imposed 100 per cent tariff on Chinese electric vehicles

Chinese EV: चीन ने कनाडा पर संरक्षणवाद का लगाया आरोप, चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगा है 100 प्रतिशत टैरिफ

Tue, 27 Aug 2024 10:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 27 Aug 2024 10:11 PM IST
सार

चीन ने मंगलवार को कनाडा पर संरक्षणवाद का आरोप लगाया, क्योंकि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार ने चीनी निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों के आयात पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया है।

विज्ञापन
China accuses Canada of protectionism as Trudeau govt imposed 100 per cent tariff on Chinese electric vehicles
MG4 Electric Car - फोटो : MG Motor

विस्तार

चीन ने मंगलवार को कनाडा पर संरक्षणवाद का आरोप लगाया, क्योंकि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार ने चीनी निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों के आयात पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। जो चीनी ईवी पर अमेरिकी शुल्कों से मेल खाता है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि टैरिफ वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं की स्थिरता को बाधित करेगा। चीन-कनाडा आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा और दोनों देशों के उद्यमों के हितों को नुकसान पहुंचाएगा। 
विज्ञापन

इसने एक बयान में कहा, "चीन इस बात से दृढ़ता से असंतुष्ट है और इसका विरोध करता है।"

बयान में कहा गया, "कनाडा का दावा है कि यह मुक्त व्यापार और (विश्व व्यापार संगठन) नियमों के आधार पर बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली का समर्थन करता है। लेकिन इसने साफतौर पर डब्ल्यूटीओ नियमों का उल्लंघन किया। और एलान किया कि यह अंधाधुंध रूप से व्यक्तिगत देशों का अनुसरण करके एकतरफा टैरिफ उपाय करेगा। यह विशिष्ट व्यापार संरक्षणवाद है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय ने कनाडा से "तुरंत अपने गलत अभ्यासों को सुधारने" का आग्रह किया और कहा कि बीजिंग चीनी कंपनियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कोई भी जरूरी उपाय करेगा।

कनाडा की घोषणा रविवार को ट्रूडो और कैबिनेट मंत्रियों के साथ एक बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन द्वारा प्रोत्साहन के बाद हुई। सुलिवन ने मंगलवार को बीजिंग का अपना पहला दौरा शुरू किया। 
विज्ञापन

चीनी अधिकारी संभवतः सुलिवन के साथ अमेरिकी टैरिफ के बारे में चिंता उठाएंगे क्योंकि बीजिंग कोविड-19 महामारी से प्रभावित अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश में है। मई में, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों, एडवांस्ड बैटरी, सोलर सेल्स, स्टील, एल्युमीनियम और चिकित्सा उपकरणों पर प्रमुख नए टैरिफ लगाए।

एक चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को कनाडा से "आर्थिक और व्यापार मुद्दों को राजनीतिक नहीं बनाने" का आग्रह किया। 

प्रवक्ता लिन जियान ने कहा, "चीन का बढ़ता हुआ इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग निरंतर टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन, एक अच्छी तरह से स्थापित औद्योगिक और सप्लाई चेन और पूर्ण बाजार प्रतिस्पर्धा का नतीजा है।"

ट्रूडो ने कहा कि कनाडा चीनी स्टील और एल्युमीनियम पर भी 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाएगा। उन्होंने कहा, "चीन जैसे देशों ने वैश्विक बाजार में खुद को एक अन्यायपूर्ण लाभ देने का विकल्प चुना है।" 

कनाडा में इस समय आयात किए जाने वाले एकमात्र चीनी निर्मित ईवी टेस्ला के हैं, जो कंपनी के शंघाई कारखाने में बने हैं। हालांकि अमेरिकी कंपनी अमेरिका या जर्मनी में अपने कारखानों से कनाडा की आपूर्ति पर स्विच करके टैरिफ से बच सकती है।

चीनी ब्रांड अभी तक कनाडा में कोई बड़े खिलाड़ी नहीं हैं। हालांकि, चीनी ईवी दिग्गज BYD ने इस साल की शुरुआत में एक कनाडाई कॉर्पोरेट यूनिट की स्थापना की। और संकेत दिया है कि वह अगले साल की शुरुआत में कनाडाई बाजार में एंट्री करने का इरादा रखता है। 

चीनी फर्म सिर्फ 12,000 डॉलर से कम में ईवी बेच सकती हैं। चीन के सोलर सेल प्लांट और स्टील और एल्युमीनियम मिलों में दुनिया की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त क्षमता है। चीनी अधिकारियों का तर्क है कि उनका उत्पादन कीमतें कम रखता है और ग्रीन इकोनॉमी में शिफ्ट करने में मदद करेगा।

ट्रूडो ने नए टैरिफ के बारे में कहा, "हम इसे दुनिया भर की अन्य अर्थव्यस्थाओं के साथ अलाइन कर, समानांतर बना रहे हैं, जो मानते हैं कि यह एक चुनौती है जिसका सामना हम सभी कर रहे हैं। जब तक हम सभी नीचे नहीं पहुंचना चाहते, हमें खड़े होना होगा।" 

उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने कहा कि कनाडा चीनी बैटरी, बैटरी पार्ट्स, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, धातु और सौर पैनलों पर संभावित टैरिफ के बारे में 30 दिनों का परामर्श भी शुरू करेगा।

फ्रीलैंड ने कहा, "चीन के पास हमारे उद्योग को पंगु बनाने के लिए जानबूझकर राज्य-निर्देशित अतिरिक्त क्षमता और अधिक आपूर्ति की नीति है। हम बस अपने ईवी क्षेत्र में ऐसा होने नहीं देंगे, जिसने इतनी उम्मीद बंधाई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed