फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Cars with more than 25 kmpl mileage under 10 lakhs in India

Best Mileage Cars: ये हैं 25 kmpl से ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप-5 कारें, कीमत 10 लाख से भी कम

Thu, 06 Nov 2025 08:17 PM IST
सुयश पांडेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Thu, 06 Nov 2025 08:17 PM IST
सार

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार हमेशा से ही कीमत और माइलेज के प्रति बेहद संवेदनशील रहा है। अगर आप आपका बजट टाइट है और आप 10 लाख तक के बजट में ऐसी कार चाहते हैं, जो 25 kmpl से भी ज्यादा माइलेज दे, तो हम आपको बताएंगे ऐसी टॉप-5 कारों के बारें में।

विज्ञापन
Cars with more than 25 kmpl mileage under 10 lakhs in India
मारुति सुजुकी सेलेरियो - फोटो : Maruti Suzuki

विस्तार

कार खरीदना हम सभी का सपना होता है, लेकिन हमें अपने बजट का भी ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में कार और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने बजट फ्रेंडली कार चुनना हम सभी के लिए मुश्किल बना दिया है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार हमेशा से ही कीमत और माइलेज के प्रति बेहद संवेदनशील रहा है। कार खरीदते समय आज भी लोगों का पहला सवाल यही रहता है कि गाड़ी की माइलेज क्या देती है? समय के साथ उपभोक्ताओं की पसंद जरूर बदली है, लेकिन भारतीय ग्राहक अब भी कार चुनते समय बेहतर माइलेज को प्राथमिकता देते हैं। यही वजह है कि अच्छी माइलेज वाली सस्ती कारों का बाजार तेजी से बढ़ी है। अगर आप 10 लाख तक के बजट में ऐसी कार चाहते हैं, जो 25 kmpl से भी ज्यादा माइलेज दे, तो हम आपको बताएंगे ऐसी टॉप-5 कारों के बारें में।

विज्ञापन

 

1. मारुति सुजुकी सेलेरियो

इस लिस्ट में सबसे पहली गाड़ी है, मारुति सुजुकी की सेलेरियो। यह गाड़ी उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है जो शहर में रोज की आवाजाही करते हैं और अधिकतम ईंधन की बचत चाहते हैं। यह गाड़ी 25.2-26.7 kmpl (ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में लगभग 26.68 kmpl) का माइलेज (ARAI) देती है। इस गाड़ी में आपको 998cc का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो लगभग 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। सेलेरियो में आपको 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन/ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। अगर गाड़ी के मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल एयरबैग, एबीएस (ABS), ईएसपी (ESP), एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। गाड़ी की कीमत (एक्स-शोरूम) करीब 4.7-6.9 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

विज्ञापन

Cars with more than 25 kmpl mileage under 10 lakhs in India
मारुति सुजुकी वैगन आर - फोटो : Maruti Suzuki

2. मारुति सुजुकी वैगन आर

लिस्ट में दूसरी गाड़ी है मारुति सुजुकी की मशहूर वैगन आर (1.0 लीटर इंजन के साथ)। यह गाड़ी उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है, जो ज्यादा माइलेज के साथ बेहतर हेडरूम और कैबिन में आसानी से आवाजाही चाहते हैं। यह गाड़ी 24.3–25.19 kmpl (1.0 लीटर ऑटो गियर शिफ्ट मॉडल में करीब 25.19 kmpl) का माइलेज (ARAI) देती है। इस गाड़ी में आपको 998cc/1197cc के दो विकल्प मिलते हैं। जो लगभग 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क देते हैं। वैगन आर में आपको 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन/ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। अगर गाड़ी के मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल एयरबैग, एबीएस, हिल-होल्ड (ऑटो गियर शिफ्ट पर), यूजर-फ्रेंडली केबिन स्पेस मिल जाता है। यह गाड़ी आपको लगभग 4.99-6.95 लाख (एक्स-शोरूम) कीमत में मिल जाएगी।

विज्ञापन

Cars with more than 25 kmpl mileage under 10 lakhs in India
मारुति एस-प्रेसो - फोटो : Maruti Suzuki

3. मारुति सुजुकी एस-प्रेसो

इस लिस्ट में तीसरी है मारुति सुजुकी की एस-प्रेसो। यह गाड़ी उन लोगों के लिए बेहतरीन साबित होगी जो शहर की पतली सड़कों और पार्किंग में आसान हैंडलिंग वाली बजट-कार ढूंढ रहे हैं। यहा गाड़ी 24.8–25.3 kmpl (ऑटो गियर शिफ्ट पर लगभग 25.3 kmpl) का माइलेज (ARAI) देगी। इस गाड़ी में आपको 998cc का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो लगभग 66 bhp की पावर और 89 Nm टॉर्क प्रदान करता है। एस-प्रेसो में आपको 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन/ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन विकल्प मिलता है। अगर गाड़ी के मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कॉम्पैक्ट साइज, ऊंची ड्राइविंग पोजिशन, डुअल एयरबैग, एबीएस मिल जाता है। इस गाड़ी की कीमत 3.50 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। 

विज्ञापन

Cars with more than 25 kmpl mileage under 10 lakhs in India
मारुति सुजुकी स्विफ्ट - फोटो : Maruti Suzuki

4. मारुति सुजुकी स्विफ्ट (जेन-2024+)

लिस्ट में चौथे नंबर पर मारुति सुजुकी की स्विफ्ट (जेन-2024+) है। यह गाड़ी उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है, जिन्हें स्पोर्टी लुक के साथ हाई माइलेज का संतुलन चाहिए। यह कार परिवार और युवा ड्राइवर्स दोनों के लिए अच्छी कार हो सकती है। यह गाड़ी 24.8–25.75 kmpl (ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन पर लगभग 25.75 kmpl) का माइलेज (ARAI) देती है। इस गाड़ी में आपको 1197cc का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 80 bhp की पावर और 111.7 Nm का टॉर्क मिलता है। स्विफ्ट में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन/ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। अगर मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल एयरबैग, एबीएस, ईएसपी, टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल मिल जाता है। इस गाड़ी की कीमत करीब 5.8-8.8 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

Cars with more than 25 kmpl mileage under 10 lakhs in India
मारुति सुजुकी डिजायर - फोटो : Amar Ujala

5. मारुति सुजुकी डिजायर

लिस्ट में पांचवें और आखिरी नंबर पर है मारुति सुजुकी की डिजायर (ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन)। यह गाड़ी हाईवे और शहर दोनों में चलाने वाले लोगों के लिए एक उन्नत विकल्प हो सकती है। यह गाड़ी फैमिली-फ्रेंडली सेडान चाहने वालों के लिए एक अच्छी गाड़ी है। यह गाड़ी 24.8–25.71 kmpl (ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन पर लगभग 25.71 kmpl) माइलेज (ARAI) देती है। इस गाड़ी में आपको 1197cc का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो करीब 80 bhp की पावर और 111.7 Nm का टॉर्क प्रदान करती है। डिजायर में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन/ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। अगर मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें सेडान कम्फर्ट, 382 लीटर का बूटस्पेस, डुअल एयरबैग, एबीएस, ईएसपी मिलता है। इस गाड़ी की कीमत करीब 6.25 लाख रुपए के आसपास शुरू होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed