Best Mileage Cars: ये हैं 25 kmpl से ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप-5 कारें, कीमत 10 लाख से भी कम
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार हमेशा से ही कीमत और माइलेज के प्रति बेहद संवेदनशील रहा है। अगर आप आपका बजट टाइट है और आप 10 लाख तक के बजट में ऐसी कार चाहते हैं, जो 25 kmpl से भी ज्यादा माइलेज दे, तो हम आपको बताएंगे ऐसी टॉप-5 कारों के बारें में।
विस्तार
कार खरीदना हम सभी का सपना होता है, लेकिन हमें अपने बजट का भी ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में कार और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने बजट फ्रेंडली कार चुनना हम सभी के लिए मुश्किल बना दिया है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार हमेशा से ही कीमत और माइलेज के प्रति बेहद संवेदनशील रहा है। कार खरीदते समय आज भी लोगों का पहला सवाल यही रहता है कि गाड़ी की माइलेज क्या देती है? समय के साथ उपभोक्ताओं की पसंद जरूर बदली है, लेकिन भारतीय ग्राहक अब भी कार चुनते समय बेहतर माइलेज को प्राथमिकता देते हैं। यही वजह है कि अच्छी माइलेज वाली सस्ती कारों का बाजार तेजी से बढ़ी है। अगर आप 10 लाख तक के बजट में ऐसी कार चाहते हैं, जो 25 kmpl से भी ज्यादा माइलेज दे, तो हम आपको बताएंगे ऐसी टॉप-5 कारों के बारें में।
1. मारुति सुजुकी सेलेरियो
इस लिस्ट में सबसे पहली गाड़ी है, मारुति सुजुकी की सेलेरियो। यह गाड़ी उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है जो शहर में रोज की आवाजाही करते हैं और अधिकतम ईंधन की बचत चाहते हैं। यह गाड़ी 25.2-26.7 kmpl (ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में लगभग 26.68 kmpl) का माइलेज (ARAI) देती है। इस गाड़ी में आपको 998cc का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो लगभग 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। सेलेरियो में आपको 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन/ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। अगर गाड़ी के मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल एयरबैग, एबीएस (ABS), ईएसपी (ESP), एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। गाड़ी की कीमत (एक्स-शोरूम) करीब 4.7-6.9 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
2. मारुति सुजुकी वैगन आर
लिस्ट में दूसरी गाड़ी है मारुति सुजुकी की मशहूर वैगन आर (1.0 लीटर इंजन के साथ)। यह गाड़ी उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है, जो ज्यादा माइलेज के साथ बेहतर हेडरूम और कैबिन में आसानी से आवाजाही चाहते हैं। यह गाड़ी 24.3–25.19 kmpl (1.0 लीटर ऑटो गियर शिफ्ट मॉडल में करीब 25.19 kmpl) का माइलेज (ARAI) देती है। इस गाड़ी में आपको 998cc/1197cc के दो विकल्प मिलते हैं। जो लगभग 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क देते हैं। वैगन आर में आपको 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन/ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। अगर गाड़ी के मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल एयरबैग, एबीएस, हिल-होल्ड (ऑटो गियर शिफ्ट पर), यूजर-फ्रेंडली केबिन स्पेस मिल जाता है। यह गाड़ी आपको लगभग 4.99-6.95 लाख (एक्स-शोरूम) कीमत में मिल जाएगी।
3. मारुति सुजुकी एस-प्रेसो
इस लिस्ट में तीसरी है मारुति सुजुकी की एस-प्रेसो। यह गाड़ी उन लोगों के लिए बेहतरीन साबित होगी जो शहर की पतली सड़कों और पार्किंग में आसान हैंडलिंग वाली बजट-कार ढूंढ रहे हैं। यहा गाड़ी 24.8–25.3 kmpl (ऑटो गियर शिफ्ट पर लगभग 25.3 kmpl) का माइलेज (ARAI) देगी। इस गाड़ी में आपको 998cc का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो लगभग 66 bhp की पावर और 89 Nm टॉर्क प्रदान करता है। एस-प्रेसो में आपको 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन/ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन विकल्प मिलता है। अगर गाड़ी के मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कॉम्पैक्ट साइज, ऊंची ड्राइविंग पोजिशन, डुअल एयरबैग, एबीएस मिल जाता है। इस गाड़ी की कीमत 3.50 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
4. मारुति सुजुकी स्विफ्ट (जेन-2024+)
लिस्ट में चौथे नंबर पर मारुति सुजुकी की स्विफ्ट (जेन-2024+) है। यह गाड़ी उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है, जिन्हें स्पोर्टी लुक के साथ हाई माइलेज का संतुलन चाहिए। यह कार परिवार और युवा ड्राइवर्स दोनों के लिए अच्छी कार हो सकती है। यह गाड़ी 24.8–25.75 kmpl (ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन पर लगभग 25.75 kmpl) का माइलेज (ARAI) देती है। इस गाड़ी में आपको 1197cc का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 80 bhp की पावर और 111.7 Nm का टॉर्क मिलता है। स्विफ्ट में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन/ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। अगर मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल एयरबैग, एबीएस, ईएसपी, टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल मिल जाता है। इस गाड़ी की कीमत करीब 5.8-8.8 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है।
5. मारुति सुजुकी डिजायर
लिस्ट में पांचवें और आखिरी नंबर पर है मारुति सुजुकी की डिजायर (ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन)। यह गाड़ी हाईवे और शहर दोनों में चलाने वाले लोगों के लिए एक उन्नत विकल्प हो सकती है। यह गाड़ी फैमिली-फ्रेंडली सेडान चाहने वालों के लिए एक अच्छी गाड़ी है। यह गाड़ी 24.8–25.71 kmpl (ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन पर लगभग 25.71 kmpl) माइलेज (ARAI) देती है। इस गाड़ी में आपको 1197cc का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो करीब 80 bhp की पावर और 111.7 Nm का टॉर्क प्रदान करती है। डिजायर में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन/ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। अगर मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें सेडान कम्फर्ट, 382 लीटर का बूटस्पेस, डुअल एयरबैग, एबीएस, ईएसपी मिलता है। इस गाड़ी की कीमत करीब 6.25 लाख रुपए के आसपास शुरू होती है।