{"_id":"6377878312165c189a5e7f16","slug":"british-supercar-mclaren-will-now-be-sold-in-india-first-showroom-opened-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mclaren In India: अब भारत में भी बिकेगी ब्रिटिश सुपरकार मैकलारेन, मुंबई में खुला पहला शोरूम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mclaren In India: अब भारत में भी बिकेगी ब्रिटिश सुपरकार मैकलारेन, मुंबई में खुला पहला शोरूम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 18 Nov 2022 07:22 PM IST
सार
ब्रिटिश सुपरकार कंपनी मैकलारेन आखिरकार भारत आ ही गई। कंपनी ने देश में अपना पहला शोरूम खोल दिया है। इसी के साथ कंपनी की ओर से भारत में किन कारों को पेश किया जाएगा, इसकी जानकारी भी दी है।
विज्ञापन
1 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मैकलारेन ने भारतीय बाजार में एंट्री कर ली है। लंबे समय से इस सुपरकार कंपनी के भारत आने की उम्मीद की जा रही थी। कंपनी की ओर से भी कुछ समय पहले इस बात की जानकारी दी गई थी कि वह साल 2022 में भारत में आधिकारिक तौर पर एंट्री करेगी। कंपनी ने मुंबई में पहला शोरूम खोल दिया है।
भारत आई मैकलारेन
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
आधिकारिक तौर पर मैकलारेन भारत आ गई है। मुंबई के प्रभादेवी इलाके में कंपनी ने पहला शोरूम खोला है। इस मौके पर कंपनी ने भारत के लिए अपनी पहली सुपरकार के तौर पर 765एलटी को पेश किया है। इसके अलावा भी कंपनी की कई कारें अब आधिकारिक तौर पर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। कंपनी ने अपना पहला शोरूम इनफिनिटी कार्स के साथ खोला है।
पहले शोरूम की ओपनिंग के मौके पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि भारत के लिए कंपनी की खास योजना है। आने वाले समय में कई कारों को भारत लाया जाएगा। इनमें आर्टुरा हाइब्रिड 2023 भी शामिल है। इसके अलावा भारत में 720 एस कूपे, स्पाइडर, 765 एलटी कूपे जैसी सुपरकारों को भी लाया जाएगा।
मैकलारेन की 765 एलटी बेहद खास सुपरकार है। इसमें चार लीटर का वी8 पेट्रोल इंजन दिया गया है जिससे 755 बीएचपी और 800 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दमदार इंजन के कारण यह कार जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार सिर्फ 2.8 सेकेंड में ही हासिल कर लेती है। इसकी टॉप स्पीड 330 किलोमीटर प्रति घंटा है। कार को खास तरह के कार्बन फाइबर से बनाया गया है जिससे यह काफी हल्की हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।