{"_id":"645cd6bccec0d80c6a031a8a","slug":"bmw-launched-new-suv-x3-m40i-in-india-at-86-50-lakh-rupees-know-features-and-other-details-2023-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BMW X3 M40i: 250 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलने वाली बीएमडब्ल्यू की नई एसयूवी हुई लॉन्च, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BMW X3 M40i: 250 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलने वाली बीएमडब्ल्यू की नई एसयूवी हुई लॉन्च, जानें कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 11 May 2023 06:09 PM IST
सार
जर्मन कार निर्माता बीएमडब्ल्यू की ओर से भारत में नई एसयूवी को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से किस एसयूवी को किस कीमत पर भारतीय बाजार में लाया गया है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : BMW
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जर्मनी की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि जर्मन कंपनी की ओर से किस एसयूवी को किस कीमत पर और किन खूबियों के साथ लॉन्च किया गया है।
आई नई एसयूवी
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : BMW
बीएमडब्ल्यू ने भारत में नई एसयूवी एक्स3 एम50आई को लॉन्च किया है। नई एसयूवी को सीबीयू के तौर पर भारत में उपलब्ध करवाया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसकी सीमीत संख्या में यूनिट्स भारत में उपलब्ध होंगी।
कंपनी की ओर से नई एसयूवी में तीन लीटर का छह सिलेंडर इन लाइन पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिसे एम ट्विन पावर टर्बो के साथ दिया है। इससे एसयूवी को 355 बीएचपी और 500 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। एसयूवी को आठ स्पीड ऑटोमैटिक स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध करवाया गया है। कंपनी के मुताबिक एसयूवी को जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल करने में सिर्फ 4.9 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड भी 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक है।
कंपनी ने इसमें हल्के कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं, जिससे एसयूवी ज्यादा स्पोर्टी दिखाई देती है। इसके साथ ही एम स्पोर्ट पैकेज में नई ग्रिल, एडेप्टिव हेडलाइट्स, 20 इंच एम लाइट अलॉय व्हील्स, एम स्पोर्ट ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं। एसयूवी में 12.3 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है और इसके साथ 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। पैनोरमिक सनरुफ, वायरलैस चार्जिंग, एंबिएंट लाइटिंग भी इसमें दी गई है।
कंपनी की ओर से इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई हैं। एसयूवी को बीएमडब्ल्यू की आधिकारिक वेबसाइट पर पांच लाख रुपये में बुक करवाया जा सकता है। बीएमडब्ल्यू की एक्स3 एम40आई की एक्स शोरुम कीमत 86.50 लाख रुपये रखी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।