फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   BMW F 450 GS Costlier ₹30,000, Check New Variant-Wise Prices

लॉन्च के 5 महीने बाद ही महंगी हुई बीएमडब्ल्यू की बाइक्स: किस वैरिएंट की कीमत में हुआ कितना इजाफा? जानें यहां

Sun, 13 Sep 2026 11:13 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 13 Sep 2026 11:13 AM IST
सार

क्या आप बीएमडब्ल्यू की एडवेंचर बाइक एफ 450 GS खरीदने का प्लान बना रहे हैं? तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। ऑटोमेकर बीएमडब्ल्यू ने भारतीय बाजार में अपने प्रीमियम बाइक लवर्स को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपनी इस पॉपुलर एडवेंचर टूरर बाइक की कीमतों में भारी इजाफे का एलान कर दिया है। लॉन्च के महज पांच महीने के भीतर इसके किस वैरिएंट के दाम कितने बढ़े हैं? अब इसकी कीमत कितनी हो गई है और किस वेरिएंट के लिए कितने ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे? आइए जानते हैं पूरी जानकारी...
 

विज्ञापन
BMW F 450 GS Costlier ₹30,000, Check New Variant-Wise Prices
बीएमडब्ल्यू F 450 GS की नई कीमत - फोटो : bmw-motorrad

विस्तार

भारतीय बाजार में प्रीमियम एडवेंचर बाइक्स की कंपनी ने अपनी पॉपुलर बीएमडब्ल्यू F 450 GS की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। भारत में लॉन्च होने के करीब पांच महीने बाद ही बाइक के तीनों वेरिएंट्स की कीमत बढ़ाई गई है। इस प्राइस रिवीजन के बाद बाइक 25 से 30 हजार तक महंगी हो गई है। अब बीएमडब्ल्यू F 450 GS की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.95 लाख हो गई है, जबकि टॉप-स्पेक GS ट्रॉफी की कीमत 5.60 लाख तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

खास बात यह है कि कीमत बढ़ने के बावजूद बाइक के इंजन, डिजाइन या प्रमुख फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी ग्राहकों को पहले वाला ही पैकेज अब ज्यादा कीमत में मिलेगा।
विज्ञापन


किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी?

  • बीएमडब्ल्यू एफ 450 GS तीन वेरिएंट्स में आती है और कीमत बढ़ोतरी का असर तीनों पर पड़ा है। बेस वेरिएंट की कीमत में 25 हजार की बढ़ोतरी हुई है। पहले इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख थी, जो अब बढ़कर 4.95 लाख हो गई है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके बाद एक्सक्लूसिव वेरिएंट आता है। इसकी कीमत भी 25 हजार बढ़ी है। पहले यह 4.90 लाख में उपलब्ध था, जबकि अब इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत 5.15 लाख हो गई है।
  • सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जीएस ट्रॉफी वेरिएंट में हुई है। इसकी कीमत में 30 हजार का इजाफा किया गया है। पहले इसकी कीमत 5.30 लाख थी, जो अब बढ़कर 5.60 लाख हो गई है।

एक नजर में देखें नई कीमतें...

नई कीमतें एक नजर में

वेरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत बढ़ोतरी
एफ 450 GS बेस 4.70 लाख 4.95 लाख 25 हजार
एफ 450 GS एक्सक्लूसिव  4.90 लाख 5.15 लाख 25 हजार
एफ450 GS GS ट्रॉफी  5.30 लाख 5.60 लाख 30हजार

ध्यान रहें ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

जीएस वेरिएंट में क्या है खास?

  • जीएस ट्रॉफी बीएमडब्ल्यू एफ 450 GS का सबसे महंगा वेरिएंट है। इसमें कंपनी कुछ खास फीचर्स देती है, जिनमें ईजी राइड क्लच (ERC) और एडजस्टेबल स्पोर्ट सस्पेंशन शामिल हैं।
  • ईजी राइड क्लच की मदद से राइडर को गियर बदलते समय पारंपरिक तरीके से क्लच लीवर इस्तेमाल करने की जरूरत कम हो जाती है। यह फीचर खास तौर पर टॉप वेरिएंट को बाकी मॉडल्स से अलग बनाता है।

बाइक का निर्माण भारत में

  • बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस को भारत में ही बनाया जाता है और यहां से इसे विदेशी बाजारों में भी एक्सपोर्ट किया जाता है। यह बाइक बीएमडब्ल्यू मोटरराड और टीवीएस मोटर कंपनी की ओर से मिलकर विकसित किए गए प्लेटफॉर्म पर आधारित है और भारत में टीवीएस के होसुर प्लांट में बनाई जाती है।
  • सब-500cc एडवेंचर बाइक सेगमेंट में बढ़ती मांग के बीच F 450 GS को भारत के साथ-साथ यूरोप जैसे एक्सपोर्ट मार्केट्स में भी मजबूत मांग मिल रही है। सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों और इनपुट कॉस्ट के दबाव के बीच कंपनी ने इसकी कीमत में बदलाव किया है।


इंजन में कोई बदलाव नहीं
कीमत बढ़ने के बावजूद बीएमडब्ल्यू ने बाइक के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है। F 450 GS में पहले की तरह 420cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है।
यह इंजन करीब 48bhp की पावर और 43Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी मिलता है।

राइडिंग मोड और टेक्नोलॉजी भी वही
बीएमडब्ल्यू F 450 GS में रेन, रोड और Enduro जैसे राइडिंग मोड मिलते हैं। ऊंचे वेरिएंट्स में Enduro+ मोड भी उपलब्ध है। इसके साथ डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल जैसी इलेक्ट्रॉनिक सहायता भी मिलती है। बाइक में 6.5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन और कॉल/SMS अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कीमत बढ़ी, लेकिन फीचर्स में कोई कटौती नहीं

  • बीएमडब्ल्यू एफ 450 GS की कीमत में बढ़ोतरी निश्चित तौर पर ग्राहकों के बजट पर असर डाल सकती है। खासकर जीएस ट्रॉफी खरीदने वालों को अब लॉन्च कीमत के मुकाबले 30 हजार ज्यादा खर्च करने होंगे।
  • हालांकि, राहत की बात यह है कि कंपनी ने कीमत बढ़ाने के साथ बाइक के फीचर्स या इंजन में कोई कटौती नहीं की है। यानी 420cc इंजन, 48bhp पावर, 43Nm टॉर्क, 6-स्पीड गियरबॉक्स, TFT स्क्रीन और राइडिंग मोड्स पहले की तरह मिलते रहेंगे।

अब कितने में खरीद पाएंगे बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस?
नई कीमतों के बाद बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस की शुरुआती कीमत 4.95 लाख हो गई है। एक्सक्लूसिव वेरिएंट के लिए 5.15 लाख और टॉप-स्पेक जीएस ट्रॉफी के लिए ₹5.60 लाख खर्च करने होंगे। यानी करीब पांच महीने में इस एडवेंचर बाइक की कीमत 25 से 30 हजार तक बढ़ गई है। इसके बावजूद बाइक का मैकेनिकल पैकेज पहले जैसा ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed